लाइफ स्टाइल

खूबसूरती बढ़ाने में रजनजोत का कोई जोड़ नहीं, बाल झड़ने और स्किन से जुड़ी परेशानी भी होगी दूर

jantaserishta.com
15 Nov 2025 3:02 PM IST
खूबसूरती बढ़ाने में रजनजोत का कोई जोड़ नहीं, बाल झड़ने और स्किन से जुड़ी परेशानी भी होगी दूर
x
नई दिल्ली: रतनजोत एक औषधीय पौधा है, जो हिमालय क्षेत्र के साथ-साथ उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भी पाया जाता है, लेकिन जंगलों के दोहन की वजह से ये पौधा मिलना दुर्लभ हो गया है। रतनजोत की जड़ों का आयुर्वेद में बहुत महत्व बताया गया है। रतनजोत की जड़, बीज, फल और पत्ते का इस्तेमाल गंभीर बीमारियों के इलाज में किया जाता है।
यह पौधा एक नहीं, बल्कि अनेक रोगों के निवारण में काम आता है, लेकिन इसकी जड़ का सबसे ज्यादा इस्तेमाल सुंदरता को निखारने और स्किन से जुड़े रोगों के लिए किया जाता है। इसकी जड़े गहरे लाल या भूरे रंग की होती हैं, जिनका पाउडर और तेल दोनों बाजार में मिल जाते हैं। आयुर्वेद में रतनजोत की जड़ को ठंडा, पित्त हारक और रक्त को शुद्ध करने वाला माना गया है। इसमें चेहरे को निखारने, त्वचा रोगों, बालों के रोग और जलन जैसी समस्या को हरने के गुण होते हैं।
रतनजोत की जड़ में एंटीसेप्टिक गुण होते हैं, जो घाव भरने में मदद करते हैं, कटने या जलने से होने वाली परेशानी में राहत देते हैं और त्वचा पर होने वाली एलर्जी से राहत देते हैं। इसके लिए घाव पर या जलन पर रतनजोत की जड़ का पेस्ट या इसका तेल भी लगाया जा सकता है। ये त्वचा के लिए किसी दवाई की तरह ही काम करते हैं।
अगर बाल असमय सफेद हो रहे हैं, तो रतनजोत की जड़ से नेचुरल डाई बना सकते हैं। इसके लिए रतनजोत की जड़ के पाउडर को नारियल तेल या सरसों के तेल में गर्म करें और हल्का ठंडा होने पर अप्लाई करें। इससे बालों के झड़ने की समस्या कम होती है, स्कैल्प पर होने वाली फंगस से छुटकारा मिलता है और डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है। ये बालों को नेचरल तरीके से काला करने में भी मदद करता है।
रतनजोत से तैयार तेल होंठों को गुलाबी बनाए रखने में मदद करता है। यह होंठों पर होने वाला कालापन कम करता है और प्राकृतिक गुलाबी रंग देता है। इसके साथ ही सौंदर्य को निखारने में रतनजोत का मुकाबला नहीं है। चेहरे पर पुराने से पुराने काले धब्बे या चेहरे का निखार लौटाने में रतनजोत मदद करता है। इसके लिए रतनजोत के पाउडर को मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल के साथ मिलाकर फेस पैक बनाकर लगाएं। ऐसा हफ्ते में दो बार करें तो चेहरा चांद की तरह चमकने लगेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story