लाइफ स्टाइल

मिनटों में तैयार होगा 'अंगूर और खीरे का रायता', बढाता है खाने का स्वाद

Teja
27 May 2023 4:06 PM GMT
मिनटों में तैयार होगा अंगूर और खीरे का रायता, बढाता है खाने का स्वाद
x
भोजन का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब इसमें रायता शामिल हो जाता हैं।
हर व्यक्ति अपने भोजन को स्वादिष्ट और जायकेदार बनाने की चाह रखता हैं। भोजन का स्वाद तब और बढ़ जाता है जब इसमें रायता शामिल हो जाता हैं। इसलिए आज हम आपके लिए अंगूर और खीरे से बना रायता बनाने की Recipe लेकर आए है जिसका बेहतरीन स्वाद आपको अपना दिवाना बना सकते हैं। तो आइये जानते है इस Recipe के बारे में।
आवश्यक सामग्री :
- 1 कप दही
- 1 खीरा (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1/2 कप अंगूर (कटे हुए)
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
बनाने की विधि :
- सबसे पहले एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें।
- अब इसमें कसा हुआ खीरा और कटे हुए अंगूर डालकर मिक्स करें।
- फिर इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर मिलाएं।
- तैयार है अंगूर और खीरे का रायता।
Next Story