- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- मुनक्का में छिपा है...
लाइफ स्टाइल
मुनक्का में छिपा है सौंदर्य का खजाना, नियमित सेवन से त्वचा और बाल की बढ़ती है चमक
jantaserishta.com
22 Aug 2025 1:37 PM IST

x
नई दिल्ली: मुनक्का भले ही दिखने में छोटी-सी होती है, लेकिन इसके अनेक फायदे होते हैं। सोशल मीडिया और घरेलू नुस्खों में अक्सर बताया जाता है कि इसे भिगोकर खाने से त्वचा चमकदार होती है, खून की कमी दूर होती है और शरीर को ताकत मिलती है।
‘मुनक्का’ को काली किशमिश भी कहा जाता है, जो एक तरह का सूखा हुआ अंगूर है। यह विटामिन, फाइबर, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जिसका सेवन करने से बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित (फरवरी, 2022) रिपोर्ट के मुताबिक, किशमिश (मुनक्का) में लिपिड (वसा) कम करने और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो स्किन के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने, रंगत में सुधार करने और उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो एक गिलास पानी में 8 - 10 मुनक्के को भिगोकर सुबह उस पानी को पीने से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। यह खासतौर पर महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद है, जिन्हें अक्सर खून की कमी की समस्या होती है।
एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-सी से भरपूर मुनक्का रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में भी मददगार होता है। साथ ही, यह सर्दी-जुकाम और अन्य संक्रमणों से लड़ने में मदद करता है।
इसमें पाए जाने वाले कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज की वजह से मुनक्का हड्डियों और दांतों को मजबूती देता है। इतना ही नहीं, मुनक्का का सेवन थकान और कमजोरी से राहत दिलाने में भी उपयोगी माना जाता है। चरक संहिता के अनुसार, इसमें आयरन और विटामिन-बी की भरपूर मात्रा होती है, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही, इसमें मौजूद आयरन बालों को झड़ने से रोकता है और उन्हें मजबूत बनाता है।
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए भी पानी में मुनक्का उबालकर इसका सेवन करना लाभदायी माना जाता है। यह बीपी को कंट्रोल करने में मददगार है। सर्दियों में इस पानी को पीने से लंग्स को मजबूती मिलती है और सांस से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं। इसे पीने से शरीर में वात और पित्त का संतुलन बना रहता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





