- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- महिलाओं के लिए बेहद...
लाइफ स्टाइल
महिलाओं के लिए बेहद फायदेमंद है किशमिश, मिलते हैं कई लाभ
jantaserishta.com
30 May 2025 12:57 PM IST

x
नई दिल्ली: मीठी किशमिश देखने में भले ही छोटी हो, मगर बेहद फायदेमंद होती है। यह न केवल शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करती है, बल्कि पोषक तत्वों का खजाना है और महिलाओं के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट किशमिश को सुपर फूड बताते हैं, जो सेहत को अनगिनत फायदे देती है। विशेषज्ञों के अनुसार, रोजाना सुबह खाली पेट किशमिश खाने से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार होता है, बल्कि खून की कमी भी दूर हो सकती है।
अमेरिका की नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन वेबसाइट में प्रकाशित एक शोध लेख के अनुसार, किशमिश सूखे अंगूर हैं, जो पौष्टिक और सेहतमंद होते हैं। इनमें फाइबर और खास तत्व होते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। हालांकि, इनमें चीनी ज्यादा होती है, फिर भी ये ब्लड शुगर को धीरे-धीरे बढ़ाते हैं, इसलिए इन्हें हेल्दी स्नैक माना जाता है। शोध भी बताते हैं कि किशमिश खाना सेहत के लिए अच्छा है।
आयुर्वेदाचार्य प्रमोद तिवारी बताते हैं, “किशमिश पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी के साथ एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। किशमिश में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन तंत्र के लिए भी काफी अच्छा होता है। खाली पेट किशमिश खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट साफ होता है। रात भर भिगोई गई किशमिश सुबह खाने से पाचन एंजाइम्स सक्रिय होते हैं, जिससे भोजन का पाचन आसान हो जाता है।
आयुर्वेद के अनुसार, किशमिश आयरन का एक बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में खून की कमी (एनीमिया) को दूर करने में मदद करती है। यह महिलाओं के लिए खास तौर पर फायदेमंद होती है। मासिक धर्म के दौरान आयरन की कमी या अन्य समस्याओं का सामना करने वाली महिलाओं के लिए भी किशमिश का सेवन लाभकारी होता है।
आयुर्वेदाचार्य ने बताया, रोजाना 10-12 किशमिश खाने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और थकान, कमजोरी जैसी समस्याएं कम होती हैं। किशमिश में पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व भी होते हैं, जो हृदय को स्वस्थ रखने में सहायक हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करती है और रक्तचाप को संतुलित रखती है। हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा कम होता है।
किशमिश में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाए रखते हैं। यह झुर्रियों, दाग-धब्बों को कम करता है। साथ ही, किशमिश में मौजूद विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और जिंक बालों को मजबूत बनाते हैं और बालों का झड़ना कम करते हैं। किशमिश में कैल्शियम और बोरोन जैसे तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





