- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सर्दियों में चमत्कारी...
लाइफ स्टाइल
सर्दियों में चमत्कारी है मूली,दिल की बीमारी और शुगर भी रहता है कंट्रोल
Rani Sahu
26 Nov 2022 7:28 AM GMT

x
सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में अलग-अलग सब्जियों की लाइन लग जाती है। हरी सब्जियों के साथ मूली भी कई लोगों की पहली पसंद होती है। हालांकि कुछ मूली को खाने से घबराते हैं उन्हे लगता है कि मूली की तासीर ठंडी होती है तो सर्दी में नुकसान करेगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मूली आपके सेहत के लिए कितनी फायदेमंद होती है।
अगर नहीं तो बता दें कि मूली के फायदे (Mooli Ke Fayde) जानकर आप हैरान रह जाएंगे। ये सर्दियों में कई सारी परेशानियों को दूर करने के लिए एक रामबाण माना जाता है। जान लें मूली खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
आमतौर पर मूली को सलाद के तौर पर खाना पसंद किया जाता है और कुछ लोग इसके पराठे या सब्जी बनाकर खाना भी पसंद करते हैं। मूली में हर तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें विटामिन सी, विटामिन ए, फास्फोरस और कैल्शियम मौजूद होता है जो हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
सर्दी-जुकाम से बचाती है मूली
सर्दियों में मूली खाने से खांसी, सर्दी-जुकाम से बचाव हो सकता है। इसलिए सर्दियों में रोजाना मूली का सेवन करना चाहिए जिससे आप सर्दी में होने वाली बीमारियों से बचे रह सकेंगे।
इम्यूनिटी करेगा बूस्ट
सर्दियों में इंफेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है और इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने पर जल्दी बीमारी की चपट में आ सकते हैं। इसलिए अपनी इम्यूनिटी को सही बनाए रखने के लिए रोजाना मूली का सेवन करें।
दिल का भी रखे ख्याल
मूली खाने से हार्ट अटैक, ट्रिपल वेसल और कोरोनरी आर्टरी डिजीज का खतरा कम रहता है। इस हिसाब से मूली आपके दिल का भी पूरा ख्याल रखती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज से पीड़ित लोगों को भी मूली जरूर खानी चाहिए। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। हालांकि पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Next Story