लाइफ स्टाइल

झटपट बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी वेजिटेबल रवा टोस्ट, फूलो करें ये टिप्स

Tulsi Rao
22 July 2022 11:23 AM GMT
झटपट बनाएं टेस्टी और क्रिस्पी वेजिटेबल रवा टोस्ट, फूलो करें ये टिप्स
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जैम ब्रेड, बटर टोस्ट, सैंडविच, फ्रेंच टोस्ट, आपने तरह-तरह के टोस्ट खाए होंगे लेकिन क्या आपने कभी देसी वेज रवा टोस्ट ट्राई किया है? अगर नहीं, तो आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। वेज सूजी या रवा टोस्ट नाश्ते में खाई जाने वाली एक स्वादिष्ट डिश है। इसे आप आसानी से और कुछ ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। खास बात है कि इसे आप बच्चों को लंच बॉक्स में पैक करके भी दे सकते हैं। यह खाने में तो स्वादिष्ट है ही, साथ ही इसमें आप अपनी पसंदीदा सब्जियां डाल सकते हैं। आइए जान लेते हैं वेज रवा टोस्ट बनाने की रेसिपी।

वेज रवा टोस्ट बनाने के लिए आवश्यक सामग्री
सूजी
दही
बारीक कटा प्याज
बारीक कटी शिमला मिर्च
गाजर कद्दूकस किया हुआ
स्वीट कॉर्न (इच्छानुसार)
बारीक कटा धनिया
नमक स्वादानुसार
ब्रेड स्लाइस
बटर
टोमैटो केचअप
वेज रवा टोस्ट बनाने की आसान रेसिपी
- सबसे पहलेएक बड़ा बाउल लें और उसमें सभी सब्जियां (प्याज, शिमला मिर्च, गाजर) बारीक काट लें। अब उसमें स्वीट कॉर्न भी डाल लें।
- अब सब्जियों के साथ सूजी डालें। सूजी डालने के बाद दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। ध्यान रहे, इसमें आपको पानी का इस्तेमाल नहीं करना है। अब ऊपर से नमक भी डाल लें।
- अब ब्रेड स्लाइस लें और उसपर एक तरफ टोमैटो केचअप लगाएं। उसके बाद सूजी का पेस्ट लगा लें।
- अब एक पैन पर बटर डालें और रवा टोस्ट को सब्जी वाली तरफ से धीमी आंच पर सेंकने के लिए रख दें।
- ध्यान रहे कि, टोस्ट को पलटने में जल्दबाजी ना करें, नहीं तो सब्जियां चिपक सकती हैं।
- जब रवा वाली साइड सिक जाए तो इसे पलट कर बटर से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
- तैयार है आपका वेज सूजी या रवा टोस्ट। इसका लुत्फ उठाएं।


Next Story