- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- नेत्रों के लिए सिर्फ...
लाइफ स्टाइल
नेत्रों के लिए सिर्फ श्रृंगार नहीं, संस्कार है शुद्ध अंजन, जानें इसके उपयोग के लाभ
jantaserishta.com
20 Dec 2025 12:33 PM IST

x
नई दिल्ली: काजल को लेकर आज के समय में कई तरह की धारणाएं हैं कि काजल लगाना आंखों के लिए हानिकारक होता है। वहीं आयुर्वेद में काजल को सिर्फ श्रृंगार की वस्तु नहीं, बल्कि आंखों की देखभाल का सूत्र माना गया है। हालांकि, ये इस बात पर निर्भर करता है कि काजल को किस तरीके से बनाया गया है, जैसे बाजारों में मिलने वाले काजल में ज्यादा मात्रा में लेड (सीसा) पाया जाता है, जो आंखों के लिए हानिकारक होता है, जबकि आयुर्वेद में उसके उलट काजल को नेत्र संरक्षण का साधन माना जाता है।
आयुर्वेद में काजल को अंजन कहा जाता है, जिसे नेत्र संस्कार से जोड़ा गया है। अंजन नेत्रों की रक्षा करने, शुद्ध करने, थकावट को कम करने, दूषित कफ को हटाने और गंदगी को बाहर करने में सहायक है। आयुर्वेद में शुद्ध अंजन बनाने की सलाह दी जाती है, जिसे कपास की बाती, बादाम पाउडर, शुद्ध घी, मिट्टी का दीया और तांबे के बर्तन के सहारे तैयार किया जाता है।
आयुर्वेदिक तरीकों से तैयार अंजन आंखों की सूजन और स्क्रीन को देखने से होने वाली थकान को कम करता है। आज के समय में सारा काम फोन या कम्प्यूटर की सहायता से किया जाता है। अंजन में मौजूद घी और बादाम आंखों को नमी देकर ठंडक देते हैं और आंखों की जलन और थकान को कम करते हैं।
अंजन में मौजूद बादाम और देसी घी की वजह से आंखों की कोशिकाओं को बेहतर पोषण भी मिलता है, जो उनकी रोशनी को भी बढ़ाने में मदद करते हैं। शुद्ध अंजन का इस्तेमाल भी जान लेना चाहिए। इसका इस्तेमाल सीमित मात्रा में करें और सावधानी और विवेक के साथ आंखों में लगाएं। आयुर्वेद हमें सिखाता है कि जो आंखों को चुभे नहीं, वही वास्तविक सौंदर्य है। ध्यान रखें कि अगर आंखों में किसी तरह की बीमारी या संक्रमण है तो शुद्ध अंजन लगाने से बचें। मोतियाबिंद या संक्रमण की स्थिति में चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही इस्तेमाल करें।
शुद्ध अंजन की पहचान करना भी जरूरी है। शुद्ध अंजन में किसी तरह की महक नहीं होती है, कोई रसायन भी मिला नहीं होता है। अगर अंजन आंखों में लगाने पर चुभ रहा है, तो समझ लीजिए इसे शुद्धता के साथ नहीं बनाया गया है, बल्कि हानिकारक रसायनों का इस्तेमाल किया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





