लाइफ स्टाइल

पंजाबी स्टाइल दम आलू स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार, रेसिपी

Kajal Dubey
5 March 2024 12:58 PM IST
पंजाबी स्टाइल दम आलू स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार, रेसिपी
x
नई दिल्ली : आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है और इसे बनाने का अंदाज ही इसे खास बनाता है. दम आलू की सब्जी तो आपने कई बार खाई होगी. लेकिन आज इस कड़ी में हम आपके लिए स्पेशल ग्रेवी के साथ तैयार पंजाबी स्टाइल दम आलू बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं. इसके लाजवाब स्वाद के कारण बच्चे हों या बड़े हर कोई इसे बड़े चाव से खाता है। आइये जानते हैं इसकी रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
आलू (छोटे साइज के)- 1 किलो
टमाटर कटे हुए - 4 कप
प्याज कटा हुआ - 2 कप
दालचीनी - 2 टुकड़े
ताजी क्रीम - 2 बड़े चम्मच
चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
इलायची - 2-3
हरी मिर्च - 3-4
सौंफ - 2 चम्मच
हल्दी - 1/2 छोटा चम्मच
लहसुन - 8-10 कलियाँ
जीरा - 1 चम्मच
लौंग - 4-5
हरा धनिया - 2-3 बड़े चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च - 5-6
काजू के टुकड़े - 1/2 कप
तेल - नमक आवश्यकतानुसार
- स्वादानुसार
बनाने की विधि:
पंजाबी स्टाइल दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती को टुकड़ों में काट लीजिए. - अब एक पैन में टमाटर के टुकड़े और 3 कप पानी डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. - टमाटरों को 10-15 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने दें. - अब उबले हुए टमाटरों को मिक्सर जार में डालें और पीसकर मुलायम प्यूरी तैयार कर लें.
- इसी तरह प्याज को भी टुकड़ों में काट लें और मिक्सर की मदद से उसका पेस्ट तैयार कर लें. - अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें इलायची, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकेंड तक भून लें. - इसमें तैयार प्याज का पेस्ट डालकर 1 से 2 मिनट तक भूनें. - इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर मिलाएं और मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकने दें.
अब ग्रेवी में चीनी, ताजी क्रीम और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. - इसके बाद ग्रेवी को 1-2 मिनिट और पकने दीजिए. - इसके बाद इसमें हरा धनिया डालकर धीमी आंच पर पकाएं. - इससे पहले आलू को तेल में डालकर 1-2 मिनिट तक भून लीजिए. - इन तले हुए आलूओं को ग्रेवी में डाल दीजिए और पैन को ढककर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिए. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट पंजाबी स्टाइल दम आलू तैयार है. इसे रोटी, परांठे या नान के साथ परोसें.
Next Story