लाइफ स्टाइल

पंजाबी भाषा का अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार केसरा राम ने की अपने नाम...इस किताब के लिए मिला सम्मान

Gulabi
8 Oct 2020 3:27 PM GMT
पंजाबी भाषा का अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार केसरा राम ने की अपने नाम...इस किताब के लिए मिला सम्मान
x
केसरा राम का चयन उनके कथा इस संग्रह के लिए किया गया है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। पंजाबी भाषा का अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक पुरस्कार 'ढाहां पुरस्कार' के लिए इस बार हिसार के निवासी केसरा राम का चयन उनके कथा संग्रह 'जनानी पौध' के लिए किया गया है।उन्हें 25000 हजार कैनिडयन डॉलर (लगभग 14 लाख रुपये) की पुरस्कार राशि भी दी जाएगी। श्री केसरा राम ने आज यहां यह जानकारी दी। बीएसएनएल में एसडीओ के पद से स्वेच्छा से सेवानिवृत्त होने के बाद केसरा राम (54) ने खुद को पढ़ने और लिखने के लिए समर्पित किया हुआ है।

'जनानी पौध' उनका पांचवां कहानी संग्रह है। पुरस्कार ०7 नवंबर को कनाडा के वैंकुवर में एक समारोह में दिया जाएगा। यह पुरस्कार पंजाबी साहित्य को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने के लिए गुरमुखी या शाहमुखी में प्रकाशित होने वाली कथा की सर्वश्रेष्ठ पुस्तक को दिया जाता है। इसके अतिरिक्त दो पुस्तकों को दस हजार डॉलर के पुरस्कार दिये जाते हैँ। इनके लिए इस बार जुबैर अहमद (लाहौर, पाकिस्तान) के कथा संग्रह 'पाणी दी कंध' और हरकीरत कौर चहल (कनाडा) के उपन्यास 'आदिम ग्रहण' को चुना गया है।

Next Story