- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Pumpkin spice puri इस...
लाइफ स्टाइल
Pumpkin spice puri इस डिश के साथ हो जाएंगी सभी शिकायतें दूर
Tara Tandi
3 April 2025 5:46 PM IST

x
Pumpkin spice puri रेसिपी : यूं तो कद्दू की सब्जी स्वादिष्ट होती है, लेकिन कई लोग इसे पसंद नहीं करते। यहां तक कि कद्दू का नाम सुनते ही उनका मुंह बिगड़ जाता है। ऐसे लोगों के लिए आज हम कद्दू की एक ऐसी रेसिपी लेकर आए हैं, जिससे उनकी सभी शिकायतें दूर हो जाएंगी। यहां हम बात कर रहे हैं कद्दू मसाला पूरी की, जो मूड पूरी तरह से बदलकर रख देगी। इसे खाने के बाद मन झूम उठेगा और आप इसके फैन बन जाएंगे तथा इसकी तारीफ करते नहीं थकेंगे। आप इसके साथ टमाटर या धनिये की चटपटी चटनी भी बना सकते हैं। इसे खास अवसर के साथ कभी भी किसी भी मौके या सुबह-शाम के नाश्ते में भी खा सकते हैं।
सामग्री (Ingredients)
आधा किलो पका हुआ कद्दू
4 कप गेहूं का आटा
1 कप बेसन
नमक स्वादानुसार
आधा छोटी चम्मच अजवायन
1 चुटकी हींग
तेल
विधि (Recipe)
- सबसे पहले पका हुआ पीला कद्दू लें और इसको छील लें। अब इसके बीज हटा दें। कद्दू को बड़े टुकड़ों में काट लें।
- इसके बाद इन्हें धो लें और कुकर में आधा कप पानी डालकर एक सीटी आने तक उबाल लें। आप चाहें तो किसी पैन में भी इसे उबाल सकते हैं।
- कद्दू नरम हो जाए, उसके बाद एक बर्तन में आटा और बेसन लें। इसमें नमक, अजवायन, कद्दू और एक चम्मच तेल डालें। अब इसे अच्छी तरह मिला लें।
- इसके बाद इस मिश्रण से टाइट आटा गूंथ लें। आपको बता दें कि कद्दू में पहले से मौजूद पानी से ही आटा गूंथा जा सकता है।
- इसके बाद इस आटे को 10 मिनट के लिए रखकर छोड़ दें। आप चाहें तो फ्रिज में सबसे नीचे वाली ट्रे पर भी रख सकते हैं।
- अब थोड़े तेल की मदद से आटे को चिकना कर लें और पूरी के हिसाब की लोई बना लें। सारे आटे की गोल लोई बनाकर रख लें।
- इसके बाद एक कड़ाही में तेल गरम करें। इसके बाद लोई को पूरी के आकार में बेल कर तेल में तल लें।
- फिर कलछी की मदद से उलटे-पलटे और अतिरिक्त तेल निकालते हुए इसे बाहर निकालकर टिशू पेपर पर रख दें। इसी तरह सारी पूरियां तल लें।
Tagsकद्दू मसाला पूरीरेसिपीpumpkin spice purirecipeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





