- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- कब्ज में फायदेमंद है...

x
मुरमुरे का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। क्योंकि मुरमुरे पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। मुरमुरे का सेवन वैसे तो आप कई तरीकों से कर सकते हैं, लेकिन क्या आपने कभी मुरमुरे के शरबत का सेवन किया है। मुरमुरे के शरबत का सेवन सेहत को काफी लाभ पहुंचाता है। मुरमुरे के शरबत का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त ऊर्जा मिलती है। साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि मुरमुरे में प्रोटीन, फाइबर, मैंग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, थियामिन, नियासिन जैसे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं मुरमुरे का शरबत पीने के क्या-क्या फायदे होते हैं।
मुरमुरे का शरबत पीने के 7 अद्भुत स्वास्थ्य लाभ-Amazing Health Benefits Of Drinking Puffed Rice Sharbat In Hindi
कब्ज में फायदेमंद
अगर आप कब्ज (Constipation) की समस्या से परेशान हैं, तो आपको मुरमुरे के शरबत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जो मल त्याग को आसान बनाता है और कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है।
शरीर को मिलती है ऊर्जा
कमजोरी और सुस्ती महसूस होने पर अगर आप मुरमुरे के शरबत का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद प्रोटीन, आयरन और कार्बोहाइड्रेट शरीर को दिनभर एनर्जेटिक (Energetic) रखने में मदद करते हैं।
शरीर रहता है ठंडा
गर्मियों के मौसम में मुरमुरे के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसका सेवन बॉडी हीट को कम करता है और शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर को ठंडक पहुंचती है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
मुरमुरे में जरूरी विटामिन, मिनरल पाए जाते हैं। इसलिए अगर आप मुरमुरे के शरबत का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी बूस्ट (Boost Immunity) होती है। जिससे आप वायरस और बैक्टीरिया से सुरक्षित रह सकते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंद
मुरमुरे के शरबत का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि मुरमुरे का शरबत कैल्शियम से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है और हड्डियों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करता है।
वजन कम करने में फायदेमंद
अगर आप अपने बढ़ते वजन (Weight) से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं, तो आपको मुरमुरे के शरबत का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे वजन कम करने में फायदा मिलता है।
पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त
पाचन स्वास्थ्य के लिए मुरमुरे के शरबत का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि मुरमुरे के शरबत में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाता है और पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story