लाइफ स्टाइल

बालतोड़ में होने वाली समस्याओं को करना है दूर, इन 6 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

Tulsi Rao
26 July 2022 2:30 AM GMT
बालतोड़ में होने वाली समस्याओं को करना है दूर, इन 6 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। स्किन पर कई तरह की परेशानी होते हैं। इन परेशानियों का कारण संक्रमण भी हो सकता है। बालतोड़ एक ऐसी परेशानी है, जो संक्रमण की वजह से होती है। इसमें काफी असहनीय दर्द होता है। साथ ही बालतोड़ के आसपास सूजन और लालिमा भी काफी ज्यादा होने लगती है। बालतोड़ की समस्या से जूझ रहे व्यक्तियों को अपने आहार पर कुछ विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। अगर आप बालतोड़ की परेशानियों को कम करना चाहते हैं, तो आपको इस दौरान कुछ डाइट से परहेज करने की जरूरत होती है। दरअसल, इन डाइट से बालतोड़ की परेशानी ट्रिगर होती है। इसलिए इस परेशानी को कम करने के लिए इन आहार से परहेज करें। आइए जानते हैं बालतोड़ में क्या नहीं खाना (Foods to avoid in folliculitis ) चाहिए?

बालतोड़ में क्या नहीं खाना चाहिए? (Foods to avoid in folliculitis in Hindi)
1. अधिक मात्रा में न खाएं चीनी (Avoid too much of sugar)
बालतोड़ की परेशानी होने पर अधिक मात्रा में चीनी का सेवन न करें। इससे बालतोड़ की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल, चीनी खाने से आपके शरीर मेें शुगर का स्तर बढ़ता है, जिसके कारण घाव में सूजन और दर्द की परेशानी ट्रिगर होती है। इसलिए बालतोड़ होने पर अधिक मात्रा में चीनी खाने से परहेज करना चाहिए।
2. डेयरी प्रोडक्ट्स ( Avoid dairy products)
बालतोड़ की परेशानी होने पर डेयरी प्रोडक्ट्स का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बालतोड़ में सूजन की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में अधिक मात्रा में डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करने से बचना चाहिए।
3. ग्लूटेन से करें परहेज (Gluten )
बालतोड़ की समस्या होने पर ग्लूटेन युक्त आहार का सेवन करने से दूरी बनाए। इस तरह के आहार से बालतोड़ की समस्या बढ़ सकती है। बालतोड़ की परेशानी जल्द से जल्द दूर करने के लिए इससे दूरी बनाएं।
4. पास्ता और ब्रेड
पास्ता और ब्रेड जैसे आहार का सेवन करने से बचें। खासतौर पर मैदे से तैयार पास्त और ब्रेड से आपकी परेशानी ट्रिगर हो सकती है। इसलिए बालतोड़ होने पर पास्ता और ब्रेड का सेवन न करें। OnlyMyHealth
5. चावल से दूरी बनाएं (Avoid Rice)
बालतोड़ की परेशानी होने पर चावल का सेवन न करेँ। चावल का सेवन करने से बालतोड़ की समस्या बढ़ सकती हैं। चावल में मौजूद गुण सूजन को बढ़ाते हैं। साथ ही इससे पस भी बढ़ता है। इसलिए बालतोड़ होने पर चावल का सेवन न करें।
6. शराब का सेवन न करें
शराब के सेवन से बालतोड़ की परेशानी ट्रिगर होती है। इससे संक्रमण काफी तेजी से फैलता है। यह बालतोड़ से प्रभावित हिस्से में सूजन और लालिमा का बढ़ा सकता है। इसलिए कोशिश करें कि बालतोड़ की समस्या होने पर शराब का सेवन न करें।
बालतोड़ की परेशानी होने पर इन खाद्य पदार्थों का सेवन न करें। इससे आपकी समस्या बढ़ सकती है। खासतौर पर शराब और ग्लूटेन युक्त आहार का सेवन न करें। इसके अलावा आप बालतोड़ में हरी पत्तेदार सब्जियां, फ्रूट्स, ऑलिव ऑयल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपके स्वास्थ्य को काफी लाभ हो सकता है।


Next Story