- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्रियंका चोपड़ा ने...
लाइफ स्टाइल
प्रियंका चोपड़ा ने मनाया भारतीय महिला खिलाड़ियों की जीत का जश्न
SHIDDHANT
27 Nov 2025 10:55 PM IST

x
Mumbai मुंबई। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भले ही अब अमेरिका में रहती हों, लेकिन उनका दिल आज भी भारत के लिए धड़कता है। इसका जीता जागता उदाहरण देते हुए अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर देश की महिला खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी का दिल खोलकर जश्न मनाया। प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खिलाड़ियों का जोश बढ़ाते हुए प्रेरणादायक वीडियो पोस्ट की, जिसमें भारत की महिला खिलाड़ी खेल के मैदान में कमाल दिखाती नजर आ रही हैं। वीडियो में एक के बाद एक कई ऐतिहासिक जीत के पल हैं, जो हर भारतीय का सीना चौड़ा कर रहे हैं।
वीडियो में भारतीय ब्लाइंड वुमेंस क्रिकेट टीम का पहला ब्लाइंड टी-20 वर्ल्ड कप जीतना, इंडियन वुमेंस कबड्डी टीम का वुमेंस कबड्डी वर्ल्ड कप जीतना, इसके अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में शानदार जीत और अनुपमा रामचंद्रन का पहली भारतीय महिला के रूप में विश्व स्नूकर चैंपियन बनना भी दिखाया गया। अभिनेत्री ने वीडियो के साथ 'सुनो गौर से दुनिया वालों' ऐड किया। वीडियो पोस्ट करते हुए अभिनेत्री ने खिलाड़ियों को भारत की बेटियों से संबोधित किया। उन्होंने लिखा, "आप सब की वजह से ही आज लाखों-करोड़ों छोटी-छोटी लड़कियां सपने देखने और उन्हें पूरा करने का हौसला रख रही हैं। ऐसे ही सपने बुनते रहो। बहुत-बहुत बधाई हो बेटा, तुम सब ने कमाल कर दिखाया!"
अभिनेत्री का ये पोस्ट उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि भले ही प्रियंका दुनिया के किसी कोने में रहें, भारत के प्रति उनका प्यार और सम्मान कभी कम नहीं होगा। वहीं, अभिनेत्री अक्सर लड़कियों के आगे बढ़ने और नया करने को लेकर अक्सर प्रेरित करती रहती हैं। फिल्मों की बात करें तो अभिनेत्री जल्द ही अभिनेता महेश बाबू के संग फिल्म 'वाराणसी' में साथ नजर आएंगी। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म की पहली झलक शेयर की थी। वहीं, इससे पहले प्रियंका का पहला लुक भी जारी किया था, जिसमें अभिनेत्री पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही थी।
Tagsप्रियंका चोपड़ामहिला खिलाड़ीब्लाइंड वुमेंस क्रिकेट टीमकबड्डी वर्ल्ड कपअनुपमा रामचंद्रनइंस्टाग्राम पोस्टवाराणसी फिल्ममहेश बाबूमहिला सशक्तिकरणभारतीय महिला क्रिकेट टीमजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





