लाइफ स्टाइल

प्रधानमंत्री मोदी ने 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी? सारी जानकारी जानें

SANTOSI TANDI
25 Sep 2023 7:30 AM GMT
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी? सारी जानकारी जानें
x
हरी झंडी? सारी जानकारी जानें
वंदे भारत ट्रेन इन दिनों चर्चा में है। देश के अलग-अलग रूट पर यह ट्रेन चल रही है। वंदे भारत ट्रेन में जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, जैव-वैक्यूम शौचालय और शानदार सीटें जैसी कई सुविधाएं मिलती हैं। वंदे भारत ट्रेन 180 किमी/घंटा की रफ्तार से चलती है। हाल में ही प्रधानमंत्री ने देश को 9 वंदे भारत को सौंपी है। आइए जानते हैं इस ट्रेन के बारे में सारी जानकारी।
इन 9 रूट पर भी अब दौड़ेगी वंदे भारत ट्रेन
उदयपुर- जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस
तिरुनेलवेली- मदुरै-चेन्नई वंदे भारत एक्सप्रेस
हैदराबाद- बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस
विजयवाड़ा- चेन्नई (रेनिगुंटा के माध्यम से) वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
कासरगोड-तिरुवनंतपुरम वंदे भारत एक्सप्रेस
राउरकेला-भुवनेश्वर-पुरी वंदे भारत एक्सप्रेस
रांची-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस
जामनगर-अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस
किन रूट पर चलती है वंदे भारत ट्रेन
नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-कटरा, गांधी नगर-मुंबई, मैसूर-चेन्नई, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद-विशाखापट्टनम, मुंबई-सोलापुर, मुंबई-शिरडी, दिल्ली-भोपाल, सिकंदराबाद-तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर, दिल्ली-अजमेरऔर तिरुवनंतपुरम-कासरगोड।
वंदे भारत ट्रेन की टिकट
वंदे भारत ट्रेन की हर रूट की अलग टिकट है। दिल्ली-जयपुर-अजमेर रूट पर आपको एसी चेयर कार का किराया 1085 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का किराया 2075 रुपये देना होगा। कटरा-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का किराया 1570 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,965 रुपये है।
वंदे भारत ट्रेन की स्पीड
वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें पिछले दो वर्षों में लगभग 83 किमी प्रति घंटे की औसत गति से दौड़ रही हैं। वाणिज्यिक सेवाओं के लिए इनकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे है।
पुरी-हावड़ा रूट पर चलेगी वंदे भारत
आज पीएम मोदी ने पुरी-हावड़ा रूट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखा दी है। इस रूट पर यात्रा करने वाले लोगों को लिए यह अच्छी खबर है।
यात्रा के दौरान मिलता है बढ़िया खाना
वंदे भारत ट्रेन में चाय, कॉफी, ग्रीन टी, लेमन टी, डाइजेस्टिव बिस्कुट भी सर्व किए जाते हैं। इसके बाद नाश्ते में भरवां परांठा, सब्जी कटलेट, दही, अचार, उपमा, पोहा सहित कई पकवान दिए जाते हैं। लंच और डिनर में पुलाव, दालें पनीर की वैरायटी जैसे व्यंजन होते हैं। खाने की कीमत आपके रूट और यात्रा के कुल समय पर निर्भर करती है।
Next Story