लाइफ स्टाइल

कैंसर की कोशिकाओ को बढ़ने से रोकती है चैरी, जाने और फायदें

Kiran
2 July 2023 12:29 PM GMT
कैंसर की कोशिकाओ को बढ़ने से रोकती है चैरी, जाने और फायदें
x
चैरी एक ऐसा फल है जो सभी को खाने में अच्छा लगता है यह फलो में काफी पोष्टिक फल भी माना जाता है। चैरी सिर्फ खाने में ही अच्छा नहीं होता बल्किी यह एक ऐसा फल है जो स्वादिष्ट होने के साथ ही बीमारियों से लडनें में भी काफी सहायक होता है। पाठकों को चैरी के कुछ ऐसे ही गुणों के बारे में आज बताने जा रहें हैं जो अनेकों बीमारियों से लडने में सहायक होता है।
कैंसर से लडने में सहायक
विशिष्ट गहरी लाल वर्णक चेरी लावोनोइड की वजह से जानी जाती है, इस प्रकार की चेरी में शक्तिशाली एंटीओक्सिडेंट पाए जाते है जो हमारे शरीर में मुक्त रेडिकल्स से लते है। साइनाइड एक प्रकार का लावोनोइड है जो चेरी में पाया जाता है और हमारे शरीर में कैंसर की कोशिकाओ को बढ्ने से रोकता है। जबकि एंथोसायनिन के लिए गहरे लाल रंग की बजाये मीठी और बैगनी रंग की चेरी का सेवन करे।
ब्लड प्रेशर कम करती है
चेरी पोटेशियम का सर्वोत्तम स्त्रोत है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और शरीर से अतिरिक्त सोडियम को निकाल फेकता है। चेरी का सेवन करने से हमारे शरीर में पोटेशियम और सोडियम का नियंत्रण बना रहता है और इससे हमें हाइपरटेंशन की बीमारी भी नही होती। एक कप चेरी में उतना ही पोटेशियम होता है जितना की एक केले में होता हैए इसी वजह से हम चेरी का सेवन केले के विकल्प के रूप में भी कर सकते है।
नींद में सहायक
यदि एक कप कैमोमाइल का सेवन करने के बाद भी आपको आरामदायक नींद नही आती तो सोने से पहले निश्चित रूप से आपको चेरी का ज्यूस पीना चाहिए। चेरी में मेलाटोनिन नामक हार्मोन पाया जाता है जो आपको आरामदायक नींद दिलाने में सहायक है। चेरी के ज्यूस का नियमित 2 चम्मच भी सेवन करने से आपको प्रभावशाली परिणाम दिखाई देने लगेगा। तो यदि आपको न नींद ना आने की समस्या है तो आज से ही इस उपाय को अपना लीजिए।
एंटी-एजिंग
एंटी-ओक्सिडेंट से समृद्ध होने के साथ-साथ दुसरे फलो की तुलना में यह फ्री रेडिकल्स से लडता है और हमारे त्वचा की उम्र बढने से रोकता है। चेरी के सेवन से हमारी त्वचा हमेशा स्वस्थ रहती है।
माइग्रेन की बीमारी से राहत दिलाती है
चेरी में पाए जाने वाले एंथोसायनिन और बायोफ्लावोनोइड शरीर में सुजन को कम कर हमें माइग्रेन की बीमारी से राहत दिलाते है। माइग्रेन में चेरी से होने वाला लाभ एस्प्रिन और इबुप्रोफेन जितना ही प्रभावशाली होता है।
त्वचा की चमक के लिए लाभदायक
चेरी के ज्यूस का सेवन करने से डार्क स्पॉट की समस्या दूर होती है और इससे त्वचा भी चमकने लगती है। खोजकर्ताओ का मानना है की चेरी त्वचा को जवां रखती है
Next Story