लाइफ स्टाइल

Sawan व्रत फलाहार के लिए झटपट तैयार करें ये मीठी डिशेज

Sanjna Verma
26 July 2024 5:25 PM GMT
Sawan व्रत फलाहार के लिए झटपट तैयार करें ये मीठी डिशेज
x
रेसिपी Recipe: सावन में ज्यादातर लोग नमक खाना छोड़े देते हैं। इस दौरान जो लोग व्रत रखते हैं, वह भी अपना व्रत मीठे से ही खोलते हैं। मीठा खाकर अपना व्रत खोलने वाले लो इन 5 तरह की मिठाइयों को तुरंत घर पर तैयार कर सकते हैं।
सावन के महीने में ज्यादातर लोग उपवास रखते हैं। जो लोग व्रत नहीं रखते हैं वह शिवजी की पूजा करते हैं और उन्हें भोग लगाकर खुद सात्विक खाना खाते हैं। इस महीने में जो लोग व्रत रखते हैं वह अक्सर अपना व्रत मीठा खाकर खोलते हैं। अगर आप भी उपवास में मीठा खाते हैं तो इन
Recipes
को ट्राई कर सकते हैं। ये 5 ऐसी रेसिपी हैं जो आसानी से तैयार हो जाएंगी और इनका भोग भोलेनाथ को भी लगाया जा सकता है।
बासुंदी- सावन सोमवार का व्रत खोलने के लिए आप बासुंदी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए एक भारी तले वाले पैन में दूध लें और फिर इसे मध्यम आंच पर उबाल लें। जैसे ही यह उबलने लगे तो आंच को मध्यम-धीमी कर दें। इसे चलाते रहें और तब तक पकाएं जब तक इसकी आधी मात्रा न रह जाए। इसे बीच-बीच में चलाते रहें। जब दूध आधा रह जाए तो इसमें चीनी डालकर मिला लें। साथ ही इसमें इलायची पाउडर और ताजा कसा हुआ जायफल भी डाल कर मिलाएं। अब केसर और कटे हुए मेवे डालें। अच्छे से मिलाएं और इसे 5 मिनट तक उबलने दें। बासुंदी जब हल्की गाढ़ी कंसिस्टेंसी पर आ जाए तो आंच बंद कर दें। बासुंदी तैयार है इसे सर्व करें।
आमरस- इस उमस भरे मौसम में ठंडा आमरस व्रत खोलने के लिए अच्छा है। इसे बनाने के लिए आम को छीलकर टुकड़े कर लें। फिर ब्लेंडर जार में डाल कर, इसमें दूध, थोड़ा पानी और चीनी मिला दें। आप चाहें तो इसमें इलायची पाउडर या केसर भी मिला सकते हैं। इसे मिलाकर चिकनी प्यूरी बना लें। अब एक कटोरे में निकालें और पिसी हुई सोंठ डालें। अच्छी तरह मिलाएं। आमरस को परोसने से पहले इसे एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करें।
श्रीखंड
- इसे बनाने के लिए सबसे पहले गर्म दूध में केसर पीसकर घोल लें। फिर Hung Curd को एक बर्तन में निकालें। फिर इसमें पिसी चीनी, केसर दूध मिलाएं। इसे चमच से पलटते हुए मिक्स करें। अब इसमें इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें। श्रीखंड तैयार है इसे सर्व करें।
सिंघाड़े का हलवा- व्रत के लिए ये बेस्ट रेसिपी है। इसे बनाने के लिए एक पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें। फिर इसमें सिंघाड़े का आटा डालें और अच्छी तरह मिलाएं। घी में सिंघाड़े का आटा मिलाएं। इसे लगातार चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भून लें।अब
सिंघाड़े
के आटे में गर्म पानी डालें और मिक्स करें। फिर जब पानी सूख जाए तो इसमें चीनी मिला लें। इसे अच्छी तरह मिलाएं। हलवे से घी छोड़ने तक चलाते और पकाते रहें। फिर इसमें इलायची पाउडर डालकर मिलाएं। हलवे को बादाम से सजाएं और गर्म परोसें।
शकरकंद का हलवा- इसे बनाने के लिए शकरकंद को प्रेशर कुकर में उबालें। फिर इसे उबलने के बाद छीलें और मैश करें। अब एक पैन में मध्यम आंच पर घी गर्म करें। फिर गर्म होने पर मसले हुए शकरकंद डालें। इसे लगातार चलाते हुए मिलाएं और तब तक पकाएं जब तक यह गाढ़ा न हो जाए और पैन के किनारे न छोड़ दे। फिर इसमें दूध डालें और लगातार हिलाते हुए मिलाएं और पकाएं। फिर इसमें चीनी मिलाएं। इसके फिर से गाढ़ा होने तक पकाएं और आखिर में कटे हुए बादाम डालें।
Next Story