- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- ईवनिंग के लिए ऐसा...
लाइफ स्टाइल
ईवनिंग के लिए ऐसा तैयार करें स्नैक, जिसे खाकर आप भी कहेंगे वन्स मोर
Ritisha Jaiswal
28 Dec 2020 4:07 PM IST

x
शाम की चाय के साथ जब तक कुछ तीखा, चटपटा न हो तब तक उसे पीने का मज़ा ही नहीं
जनता से रिश्ता वेबडेस्क |
कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
1/2 कप सूजी, स्वादानुसार नमक, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टीस्पून हल्दी पाउडर, 1 कप दही, 1/4 कप भुट्टे के दाने, 1 टेबलस्पून प्याज बारीक कटा हुआ, 1 टीस्पून हरी मिर्च बारीक कटी हुई, 2 टीस्पून हरी धनिया बारीक कटी हुई, डेढ़ टीस्पून कसा हुआ चीज़, 1 कप आलू उबला और कसा हुआ, तलने के लिए तेल, सजाने के लिए 1 टमाटर कटा हुआ, पुदीने की चटनी
विधि :
एक बोल में सूजी, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और दही डालकर अच्छी तरह चलाते हुए गाढ़ा मिश्रण तैयार करें।
भुट्टे के दाने, प्याज, हरी मिर्च, धनिया, कसा हुआ आलू और कसा हुआ चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएं। 10-12 मिनट के लिए अलग रखें।
अपनी मनपसंद आकार में बनाकर सुनहरा तल लें। टिश्यू पेपर पर रखें जिससे एक्स्ट्रा तेल निकल जाए। टमाटर के टुकड़ों और पुदीने की चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।
Next Story





