लाइफ स्टाइल

मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर तैयार करें हेयर मास्क

SANTOSI TANDI
16 Jun 2023 9:56 AM GMT
मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर तैयार करें हेयर मास्क
x
मेहंदी में इन चीजों को मिलाकर
लंबे बालों का शौक तो हर महिला को होता है। लेकिन आजकल इस भागदौड़ वाली जिंदगी में बालों पर ध्यान देने का वक्त बिल्कुल नहीं मिलता। जिसके कारण ये बेजान हो जाते हैं। बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट काफी महंगे होते हैं। लेकिन अच्छे बालों के लिए हम इनका भी इस्तेमाल करते हैं। फिर भी बालों के में कोई शाइन और ग्रोथ नजर नहीं आती।
ऐसे में आप सारे प्रोडक्ट को छोड़कर अब अपने बालों में मेहंदी का इस्तेमाल करें। इसमें मिलाकर कई सारी चीजें लगाएं जिससे आपके बाल काफी अच्छे से ग्रो करेंगे साथ ही शाइन भी बनी रहेगी।
मेहंदी में मिक्स करें अंडा
अंडा बालों की ग्रोथ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें मौजूद प्रोटीन बालों को हेल्दी रखता है साथ ही प्रदूषण से बचाता है।
सामग्री
मेहंदी- 2 चम्मच
अंडा- 1
इसे भी पढ़ें: Long Hair Tips: बालों की ग्रोथ के लिए इन 3 तरीकों से लगाएं Henna Hair Mask
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक बाउल लें।
इसमें मेहंदी और अंडे को फोड़कर डालें।
अब इसे अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट तैयार करें।
फिर बालों में अप्लाई करें और 20 मिनट के लिए लगे रहने दें।
इसके बाद शैंपू लगाकर बालों को साफ कर लें।
इससे आपके बाल घने (बाल घने करने का तरीका) और लंबे हो जाएंगे।
टिप्स: इस नुस्खे को आप हफ्ते में एक ही बार इस्तेमाल करें।
मेहंदी और शिकाकाई
शिकाकाई बालों की शाइन के लिए काफी अच्छी होती है। इसके साथ मेहंदी लगाने से झड़ते बाल कम हो जाते हैं।
सामग्री
मेहंदी- 2-3 चम्मच
शिकाकाई पाउडर- 1 चम्मच
आंवला का रस- 1 चम्मच
बनाने के तरीका
इसके लिए सबसे पहले एक बाउल लें।
अब मेहंदी, शिकाकाई का पाउडर (शिकाकाई का इस्तेमाल ऐसे करें) और आंवला का रस उसमें मिक्स करें।
इसके बाद इस मिश्रण को अच्छे से मिलाएं।
फिर इसे बालों में लगाएं और 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
अब पानी और शैंपू लगाकर बालों को साफ कर लें।
इस प्रक्रिया को आप महीने में 1 या 2 बार दोहराएं।
इसे भी पढ़ें: वेवी बालों की इस तरह करें देखभाल
इन बातों का रखें खास ध्यान
मेहंदी को घोलकर ज्यादा समय तक न रखें।
इसका इस्तेमाल करने के बाद बालों में कोई भी चीज न लगाएं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको टेस्ट जरूर करना है। सबके बालों का टेक्सचर अलग होता है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर उसका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Next Story