- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- बप्पा के भोग के लिए...
लाइफ स्टाइल
बप्पा के भोग के लिए तैयार करें बेसन का हलवा, जानें रेसिपी
Tara Tandi
9 Sep 2022 11:49 AM GMT

x
न्यूज़ क्रेडिट: healthshots
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गणेश चतुर्थी (Ganesh chaturthi) से लेकर आज गणपति विसर्जन ( Ganapati visarjan 2022) तक, दस दिनों के गणेशोत्सव में हमने उनसे बहुत सारी प्रार्थनाएं कीं। इनमें मेंटल और फिजिकल हेल्थ (Mental and physical health) का बना रहना पहली प्रार्थमिकता है। आज जब बप्पा विदा हो रहे हैं, तो उनकी विदाई से पहले क्यों न ऐसी ही एक रेसिपी बनाएं जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि हेल्दी भी है। इसके लिए बेसन के हलवे से बेहतर भला और क्या हो सकता है। तो चलिए बिना देर किए बप्पा के भोग के लिए तैयार करते हैं बेसन के हलवे (Besan halwa recipe) का प्रसाद।
त्योहारों पर मीठे की बात न हो ऐसा नहीं हो सकता। आज गणपति विसर्जन (Ganpati Visarjan 2022) है, ऐसे में बप्पा को कुछ मीठे का भोग ज़रूर लगाएं। जब भी मीठे की बात आती है हमारा ध्यान सबसे पहले कैलोरीज़ पर जाता है। साथ ही, हम यह भी सोचते हैं कि मीठा खाना सेहत के लिए कितना हानिकारक होता है।
मगर मॉडरेशन में सब कुछ हेल्दी है। इसलिए आजा के लिए खास अवसर पर बप्पा को लगाएं बेसन हलवे (Besan ka Halwa) का भोग और खुद भी खाएं। इसमें उतनी कैलोरीज़ भी नहीं हैं और हमने इसमें चीनी (Sugar) की जगह गुड़ (Jaggery) का इस्तेमाल किया है।
बेसन का हलवा बनाने के लिए आपको चाहिए
बेसन 2 कप
गुड़ 1/4 कप
घी 1/2 कप
दूध 2 कप
किशमिश धोकर सुखा लें 2 बड़े चम्मच
काजू कटे हुए 10-12
बादाम कतरे हुए 12-15
बेसन का हलवा बनाने की विधि (Besan halwa healthy recipe)
एक नॉन-स्टिक पैन लें और बेसन को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए दस से बारह मिनट तक भूनें।
गुड़ डालें और लगातार हिलाते हुए, दस मिनट तक भूनना जारी रखें।
अब घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं। पांच मिनट तक पकाते रहें।
फिर दूध डालें, अच्छी तरह मिलाएं और हलवे जैसा थिक होने तक पकाएं।
किशमिश, काजू और तीन चौथाई बादाम की कतरनें डालें। इसे अच्छी तरह मिलाएं और बचे हुए बादाम कतरन से सजाकर गरमागरम परोसें।
जानिए आपके लिए कैसे फायदेमंद है बेसन का हलवा (Besan halwa health benefits)
बेसन में घुलनशील फाइबर होता है, जो आपके दिल को स्वस्थ रखता है। ये फाइबर कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रण में रखती है और हृदय के उचित कामकाज और स्वस्थ रक्त परिसंचरण में मदद करती है।
बेसन ग्लाइसेमिक इंडेक्स के निचले स्तर के कारण तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। बेसन का सेवन करने से आपको दिन में कम कैलोरी खाने में मदद मिलेगी। वसा जलने और पोषण स्तर को बढ़ाने के लिए अपने दैनिक आहार में बेसन शामिल करें।
इसमें कैलोरी भी कम होती है और यह अत्यधिक पौष्टिक होता है। बेसन आपको कई एलर्जी से लड़ने में मदद करता है।
न्यूज़ सोर्स: healthshots
Next Story