लाइफ स्टाइल

बैंगन का भर्ता इस देसी तरीके से करें तैयार, सभी को खूब आएगा पसंद

Kunti Dhruw
17 Oct 2021 2:30 PM GMT
बैंगन का भर्ता इस देसी तरीके से करें तैयार, सभी को खूब आएगा पसंद
x
बैंगन से कई तरह की सब्जियां बनती हैं

बैंगन से कई तरह की सब्जियां बनती हैं जैसे आलू बैंगन सिर्फ बैंगन, बैंगन भाजा और न जाने क्या-क्या। इन सब्जियों को खाने की बात हो तो बहुत सारे घरों में इसे ना पसंद करने वाले मिल जाएंगे, लेकिन बैंगन का भर्ता हर घर में बनता है। हर कोई इसे अलग तरह से तैयार करता है। वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक को ये भर्ता खूब पसंद भी आता है। लेकिन कई लोगों की शिकायत रहती है कि बहुत मेहनत के बाद भी भर्ते का स्वाद सही नहीं आता, कुछ न कुछ कम ज्यादा हो ही जाता है। ऐसे में अगर आप देसी स्टाइल से भर्ता बनाएंगी तो ये यकीनन सभी को खूब पसंद आएगा।

कैसे करें तैयारी
बैंगन का भर्ता बनाने के लिए सबसे पहले आंच पर बैंगन को चीरा लगा कर तेल लगाएं और भूनने के लिए रख दें। तब तक प्याज को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें। अब टमाटर को भी छोटे-छोटे आकार में काट लें। फिर लहसुन और अदरक को छील कर काट लें। एक हरी मिर्च को भी बारीक काट लें। बैंगन जब सिक जाए तो उसे ठंडा करके छील लें। अगर आप भर्ते में मटर डालना चाहते हैं तो आप मटर को उबाल लें।
ऐसे बनाएं
एक कढ़ाई में सरसों का तेल डालें। फिर साबुत मिर्च और जीरा डाल कर चटकाएं। फिर इसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक डालें और पकाएं। फिर इसमें प्याज डाल कर भून लें। अब इसमें टमाटर डाल कर अच्छ से पकाएं। 5 से 10 मिनट बाद इसमें नमक, मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर डालें। अब मसाले में थोड़ा सा पानी डालें और अच्छे से पकाएं। पकने के बाद इसमें बैंगन और मटर मिलाएं। मैशर की मदद से सभी को अच्छे से मैश करें। फिर इसे कम से कम 8 से 12 मिनट के लिए पकाएं। बनने के बाद इसमें गरम मसाला और अमचूर मसाला मिलाएं।
धनिया से गार्निश करें और फिर रोटी के साथ सर्व करें


Next Story