लाइफ स्टाइल

इन टिप्स की मदद से घर पर तैयार करें ब्लॉक प्रिंट कुर्ता, जानें तरीका

Manish Sahu
1 Sep 2023 5:57 PM GMT
इन टिप्स की मदद से घर पर तैयार करें ब्लॉक प्रिंट कुर्ता, जानें तरीका
x
लाइफस्टाइल: कुर्ते के कई सारे अलग-अलग डिजाइन आपको मार्केट में मिल जाएंगे। जिन्हें आप अपने लुक के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। इनमें से कुछ ऐसे होते हैं जो दिखने में काफी अच्छे लगते हैं। लेकिन इन प्रिंट के कुर्ते मिलते थोड़े महंगे हैं। ऐसे में आप चाहे तो इन्हें घर पर आसान तरीके से रेडी कर सकती हैं। इसके लिए बस आपको इन टिप्स को फॉलो करना होगा।
ब्लॉक प्रिंट कुर्ता बनाने के लिए चीजें (
आलू
स्विंग मशीन
मार्कर पेन
फेब्रिक कलर
ब्लॉक प्रिंट कुर्ता बनाने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले आपको सफेद कपड़ा लेना है।
फिर इससे अपने लिए कर्ती स्टीच करना है।
अब आलू लें और मार्कर पेन की मदद से इसपर अपनी पसंद का प्रिंट डिजाइन (शॉर्ट कुर्ता डिजाइन) बनाएं।
इसके बाद एक ट्रे में फेब्रिक कलर लें।
आप अपनी पसंद के हिसाब से कलर चूज कर सकती हैं।
फिर आलू पर बने इस डिजाइन को इसमें डीप करें और थोड़ी-थोड़ी जगह पर इससे मार्क बनाएं।
इस प्रक्रिया को पूरे कुर्ते पर दोहराएं।
इसके बाद इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
इस तरीके से आपका ब्लॉक प्रिंट कुर्ता बनकर रेडी हो जाएगा।
आप इसे किसी भी इवेंट या किसी फंक्शन पर स्टाइल कर सकती हैं।
ब्लॉक प्रिंट दुपट्टा भी कर सकती हैं तैयार
अगर आपको दुपट्टे की अलग-अलग कलेक्शन रखना पसंद है तो आप दुपट्टे पर भी ब्लॉक प्रिंटिंग डिजाइन बना सकती हैं। इस तरीके के दुपट्टे (शरारा कुर्ता ट्रेंडी डिजाइन) भी काफी अच्छे लगते हैं और स्टाइल करने के बाद आप खूबसूरत लगेंगी। आपको मार्केट में यही दुपट्टे 500 से 1000 रुपये में मिलेंगे। घर पर इन्हें आप फेब्रिक लाकर कम पैसों में बना सकती हैं। बस आपको इसे बनाने के लिए कुछ टिप्स का खास ध्यान रखना पड़ेगा। तभी आपको ब्लॉक प्रिंट कुर्ता सही तरीके से रेडी हो पाएगा और आप उसे स्टाइल कर पाएंगी।
Next Story