लाइफ स्टाइल

गर्भवती महिलाएं ना करें इन 10 चीजों का सेवन, बढ़ जाता हैं मिसकैरेज का खतरा, बढ़ जाता हैं मिसकैरेज का खतरा

SANTOSI TANDI
2 Jun 2023 2:35 PM GMT
गर्भवती महिलाएं ना करें इन 10 चीजों का सेवन, बढ़ जाता हैं मिसकैरेज का खतरा, बढ़ जाता हैं मिसकैरेज का खतरा
x
गर्भवती महिलाएं ना करें इन 10 चीजों का सेवन,
मां बनना हर महिला के लिए सुखद एहसास होता है। कई तकलीफों को सहन करते हुए एक मां बच्चे को जन्म देती हैं और उसके आते ही सभी गम भूल जाती हैं। बच्चे की सेहत के लिए मां क्या कुछ नहीं करती हैं। इस दौरान सेहतमंद रहने के लिए गर्भवती महिला को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना पड़ता है। इससे जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ रहते हैं। महिला, जो भी खाती है उसका सीधा असर बच्चे के विकास पर पड़ता है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि कुछ फल और सब्जियां ऐसी भी होती हैं, जिनको गर्भवती महिलाओं को खाने से मना किया जाता है। जी हां, कुछ फूड ऐसे होते हैं जिनका सेवन करने से गर्भवती महिला के मिसकैरेज का खतरा बढ़ जाता हैं। आज हम आपको उन्हीं आहार के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे दूरी बनाने में ही आपकी भलाई हैं। आइये जानते हैं इन आहार के बारे में...
पाइनएप्पल
पाइनएप्पल न्यूट्रशन से भरपूर फ्रूट है लेकिन प्रेग्नेंसी के पहले ट्राईमेस्टर में पाइनएप्पल को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए। पाइनएप्पल में ब्रोमेलिन तत्व होता है जो सर्विक्स को सॉफ्ट बना देता है। जिसकी वजह से समय से पहले लेबर पेन होने लगता है और पहली तिमाही में तो मिसकैरेज का खतरा रहता है।

कुछ एक्सपर्ट्स प्रेग्नेंट महिलाओं को कटहल न खाने की सलाह देते हैं। हालांकि इस बात के पर्याप्त साक्ष्य मौजूद नहीं हैं। लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि कटहल खाने से कुछ महिलाओं का मिसकैरिज हो सकता है। लेकिन बता दें कि यह बात पूरी तरह से सच नहीं है। अगर कटहल को हेल्दी मात्रा में खाया जाए। तो इससे बच्चे और मां को कोई नुकसान नहीं होता है।

प्रेगनेंसी में तिल खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि इसको इसकी तासीर गर्म होती है, जो मिसकैरेज को बढ़ा सकता है। तिल में पाए जाने वाले तत्व कब्ज को भी बढ़ाते है। प्रेगनेंसी के शुरुआती समय में इसे खाने से बचना चाहिए। तिल के सेवन से पाचन-तंत्र खराब होता है।

गर्भवती महिला को पपीता खाने से मना किया जाता है खासकर कच्चा या सही तरीके से न पका हुआ पपीता। इसका कारण ये है कि पपीते में लेटेक्स होता है जो गर्भाशय में संकुचन को बढ़ाता है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हालांकि अगर पपीता पूरी तरह से पका हुआ है तो उसे खाने में कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन उसे किस तरह से पकाया गया है इसकी जानकारी अगर न हो तो बेहतर यही होगा कि आप पपीता न खाएं।
Next Story