- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- गर्भावस्था के समय आँख...
लाइफ स्टाइल
गर्भावस्था के समय आँख में धुंधलापन की समस्या, कारण और समाधान
Tara Tandi
5 April 2021 7:15 PM IST

x
गर्भावस्था के दौरान एक महिला का शरीर कई तरह की परेशानियों से गुजरता है. ये सब कुछ ज्यादातर हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से होता है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | गर्भावस्था के दौरान एक महिला का शरीर कई तरह की परेशानियों से गुजरता है. ये सब कुछ ज्यादातर हार्मोनल उतार-चढ़ाव की वजह से होता है और ज्यादातर समस्याएं डिलीवरी के बाद खुद ही ठीक होने लगती हैं. नजर का धुंधलापन भी इन्हीं समस्याओं में से एक है. ज्यादातर ये परेशानी महिलाओं के सामने तीसरी तिमाही में आती है. जानते हैं इसके बारे में.
1. हार्मोन्स के कारण कई बार टिश्यूज में फ्लूड की मात्रा बढ़ जाती है, जिसकी वजह से आंख की पुतली का आकार बदल सकता है. ऐसे में दूर या पास की नज़र कमज़ोर हो सकती है. वहीं अगर आपकी आंखों की रोशनी पहले से ही कमजोर है तो ये और ज्यादा कमजोर हो सकती है. इसके अलावा आंखों में ड्राईनेस की समस्या हो सकती है.
2. आंखों में आंसुओं के कम बनने से भी प्रकाश के प्रति संवेदनशीलता और आखें लाल होने की समस्या होती है. इसकी वजह से कई बार आंखों में जलन भी परेशान करती है.
3. यदि महिला को प्रेगनेंसी के दौरान डायबिटीज की समस्या है तो रेटिना में बदलाव होने की परेशानी सामने आ सकती है. ऐसे में धुंधला दिखने की समस्या हो सकती है. इसलिए डायबिटीज से जूझ रही महिलाओं को विशेषज्ञ से परामर्श करने के बाद ही प्रेगनेंसी को प्लान करना चाहिए.
4. कई बार रेटिना के नीचे तरल के जमाव व रिसाव की वजह से आंखों की रोशनी प्रभावित हो सकती है. इसके अलावा हाई ब्लड प्रेशर का असर भी आंखों पर पड़ता है, जिसकी वजह से धुंधलेपन से जूझना पड़ सकता है
क्या करें
1. विशेषज्ञ की सलाह से आईड्रॉप का इस्तेमाल करें.
2. वजन का नियंत्रित रखें और अपना बीपी समय-समय पर चेक करवाती रहें.
3. ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखें ताकि जेस्टेशनल डायबिटीज से
बचाव हो सके.
4. अगर खड़े होने पर या अचानक नजर में धुंधलापन आए या डबल दिखे लगे तो डॉक्टर से संपर्क करें.
Next Story





