लाइफ स्टाइल

भारत की इन जगहों पर मनाई जाती है पॉपुलर प्राइड परेड, आप भी पहुंचें

SANTOSI TANDI
14 Jun 2023 6:56 AM GMT
भारत की इन जगहों पर मनाई जाती है पॉपुलर प्राइड परेड, आप भी पहुंचें
x
भारत की इन जगहों पर मनाई
जून के महीने में दुनिया भर में LGBTQ समुदाय और आम लोगों द्वारा प्राइड मंथ मनाया जाता है। प्राइड मंथ में देश के अलग-अलग हिस्सों में कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन होता है और इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल भी होते हैं।
हालांकि, इस देश में एक वर्ग ऐसा भी है जो LGBTQ समुदाय के लोगों को शक की निगाहों से देखता है। इसलिए LGBTQ समुदाय द्वारा हर साल देश के अलग-अलग हिस्सों में परेड निकाली जाती है, ताकि LGBTQ समुदाय के प्रति फैली अंतर को कम किया जा सकें।
इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी प्राइड परेड के बारे में बताने जा रहे हैं, जो देश के अलग-अलग हिस्सों में निकाली जाती है। इन प्राइड परेड में आप भी शामिल होकर असमानता को दूर कर सकते हैं।
चेन्नई रेनबो प्राइड परेड (Chennai Rainbow Pride Parade)
जून के महीने में देश के किसी हिस्से में अंतर्राष्ट्रीय प्राइड परेड मनाई जाती है तो उस शहर का नाम है चेन्नई। यहां तमिलनाडु रेनबो संगठन है, जो तमिलनाडु LGBTQ समुदाय सदस्यों द्वारा बनाया गया है। यह रेनबो ग्रुप हर साल जून के महीने में चेन्नई में प्राइड परेड मानती है। (LGBTQ फ्रेंडली हैं भारत की जगहें)
चेन्नई में प्राइड परेड का आयोजन जून के अंतिम सप्ताह के रविवार के दिन मनाई जाती है। कहा जाता कि साल 2009 में पहली बार चेन्नई में प्राइड परेड मनाई गई थी। इस परेड में पैनल डिस्कशन, मूवी स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक प्रदर्शन और जागरूकता अभियान जैसी कई गतिविधियां होती हैं।
इसे भी पढ़ें: LGBTQ फ्रेंडली हैं भारत के ये शानदार होटल, हर चीज की मिलती है सुविधा
दिल्ली क्वीर प्राइड परेड
देश की राजधानी यानी दिल्ली में हर साल प्राइड मंथ में कुछ न कुछ विशेष कार्यक्रम का आयोजन जरूर होता है। यहां ऐसे कई LGBTQ+ ग्रुप हैं, जो जगह-जगह प्रोग्राम भी करती है।
साल 2028 में पहली बार जब दिल्ली की सड़कों पर प्राइड परेड निकाली गई थी, तब इस परेड में बहुत कम लोग ही शामिल हुए थे। उस समय यह परेड बाराखंभा रोड से जंतर-मंतर के बीच निकाली गई थी। कहा जा रहा है कि इस साल 17-18 जून को डीएलएफ प्रोमेनेड मॉल के आसपास प्राइड परेड मनाई जाएगी।
कोलकाता रेनबो प्राइड वॉक
शायद आपको मालूम है, अगर नहीं मालूम है तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कहा जाता है कि भारत का पहला LGBTQ प्राइड परेड 1999 में कोलकाता में ही हुई थी। उस समय इसे द फ्रेंडशिप वॉक के नाम से जाना गया। इस साल भी जून के अंतिम सप्ताह में LGBTQ समुदाय द्वारा परेड निकाली जाएगी।
इसे भी पढ़ें: नोएडा मेट्रो का प्राइड स्टेशन है सराहनीय पहल, जानें क्यों है खास
भारत की इन जगहों पर भी मनाई जाती है प्राइड परेड
चेन्नई, दिल्ली और कोलकता के अलावा भारत के अन्य कई शहरों में प्राइड परेड मनाई जाती है। मुंबई, चंडीगढ़ और बेंगलुरु में भी प्राइड परेड निकाली जाती है। मुंबई में तो LGBTQ समुदाय द्वारा पैनल डिस्कशन, मूवी स्क्रीनिंग, सांस्कृतिक प्रदर्शन और जागरूकता अभियान जैसी कई गतिविधियां भी होती हैं। (10 सबसे बड़े LGBTQ प्राइड सेलिब्रेशन्स)
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi Pride Month: LGBT समुदाय के लिए स्वीकृति, समानता और सम्मान की मांग; कहानियां जो बदल देंगी आपका भी नजरिया. इस बारे में ज़्यादा जानकारी के लिए क्लिक करें हमारे LGBTQIA Pride Month पेज पर और बनें इस अहम् पहल का हिस्सा.
Next Story