लाइफ स्टाइल

Pomegranate Peel Benefits: दिल को रखना चाहते हैं सेहतमंद, तो रोजाना पिएं अनार के छिलके की चाय

Rani Sahu
13 Dec 2022 5:37 PM GMT
Pomegranate Peel Benefits: दिल को रखना चाहते हैं सेहतमंद, तो रोजाना पिएं अनार के छिलके की चाय
x
Pomegranate Peel Benefits: आधुनिक समय में लोग तनाव भरी जिंदगी जीने के आदी हो गए हैं। इससे मानसिक और शारीरिक सेहत पर बुरा असर पड़ता है। अत्यधिक तनाव लेने से उच्च रक्तचाप (high blood pressure) की समस्या होती है। वहीं, उच्च रक्तचाप से हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए हृदय रोग के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। साथ ही हार्ट अटैक के मामले भी बढ़े हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गलत खानपान और तनाव की वजह से उच्च रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल (cholesterol) बढ़ता है। इससे हृदय रोग होता है। इन बीमारियों से बचाव के लिए हृदय का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। अगर आप भी अपने हृदय को स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो रोजाना अनार के छिलके की चाय पिएं। इस चाय के सेवन से हृदय सेहतमंद रहता है। कई शोधों में दावा किया गया है कि अनार के छिलके की चाय (Pomegranate Peel Tea) पीने से उच्च रक्तचाप और शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना अनार के छिलके की चाय जरूर पिएं। आइए जानते हैं-
अनार
इसमें विटामिन-ए, सी, ई, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, फाइबर और खनिज पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। साथ ही अनार में फ्लेवोनॉयड्स अधिक मात्रा में पाया जाता है। यह शरीर में किसी भी सूजन को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। अनार के सेवन से शरीर में आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया रोग में आराम मिलता है। इसके अलावा, अनार में पाया जाने वाला पोटेशियम हृदय के लिए फायदेमंद साबित होता है। इसके लिए रोजाना अनार के छिलके की चाय का सेवन करें।
कैसे बनाएं चाय ?
इसके लिए सबसे पहले अनार के छिलके को सुखा लें। अब सूखे छिलके को पीसकर चूर्ण तैयार कर लें। इसके बाद अनार के छिलके के चूर्ण से तैयार करें। इस चाय को रोजाना पिएं। इस चाय के सेवन से मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप में आराम मिल सकता है।
Source : Hamara Mahanagar
{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}
Next Story