लाइफ स्टाइल

आयुर्वेद में बताया गया हैं अनार को चमत्कारिक फल, इससे सेहत को मिलेंगे ये फायदे

SANTOSI TANDI
30 Aug 2023 1:49 PM GMT
आयुर्वेद में बताया गया हैं अनार को चमत्कारिक फल, इससे सेहत को मिलेंगे ये फायदे
x
इससे सेहत को मिलेंगे ये फायदे
स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी होता हैं। इसके लिए सभी अपने आहार में फलों को शामिल करते हैं। आज इस कड़ी में हम बात करने जा रहे हैं अनार की जिसे आयुर्वेद में एक चमत्कारिक फल बताया गया हैं। अनार विटामिन सी और बी का एक अच्छा स्त्रोत है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, सेलेनियम और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इन पोषक तत्वों के चलते अनार सेहत को कई तरह के फायदे पहुचाता हैं। प्रतिदिन किया गया अनार का सेवन सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचाता हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। आप अनार का सेवन दाने या जूस के रूप में कर सकते हैं। आइये जानते है अनार से मिलने वाले फायदों के बारे में...
बेहतरीन डाइजेशन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, डाइजेशन को सही रखने और कब्ज से बचने के लिए फाइबर का सेवन करना चाहिए। अनार में फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो डाइजेस्टिव सिस्टम को दुरुस्त कर कब्ज की परेशानी से छुटकारा दिलाती है।
कॉलेस्ट्रोल करता है कम
यदि एक अनार आप रोज खाते हो तो ये शरीर में कॉलेस्ट्रोल नहीं बनने देता है। आप देखेंगे की हार्ट अटैक के ज्यादातर मामले सिर्फ कॉलेस्ट्रोल से ही जुड़े हुए होते हैं। कॉलेस्ट्रोल के बढ़ने से दिल के आस पास फैट जमा हो जाता है। जो धीरे-धीरे ब्लॉकेज के खतरे को बढ़ा देता है। जिसके वजह से हार्ट को सही से खून नहीं पहुंच पाता है। और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। इसको रोकने के लिए आप प्रतिदिन एक अनार का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज में सहायक
टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों को अनार और अनार के जूस का सेवन हर रोज करना चाहिए। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद होता है। अनार का सेवन करने से गुड कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल लेवल को बढ़ावा मिलता है और हार्ट संबंधी परेशानियों का खतरा कम होता है।
स्ट्रेस को करें कम
यदि आप किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेंगे तो आप बीमार हो जाएंगे। तो कोशिश करें कि अपने आहार में एक अनार जरूर शामिल करें। क्योंकि अनार खाने से आप फिट भी रहेंगे और यह आपके तनाव को बढ़ने नहीं देगा।
कोशिकाओं को करें मजबूत
अनार में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं। अनार के जूस में अन्य फल के जूस से ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट होता है। इसके सेवन से कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और सूजन को कम किया जा सक
एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज से भरपूर
लो ग्रेड क्रोनिक इन्फ्लेमेशन हार्ट संबंधित बीमारियों, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी कई गंभीर बीमारियों की जड़ होती है और अनार एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट में हाई होते हैं, जिसका सेवन करने से इन सभी हेल्थ प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।
पेट के कीड़े करें समाप्त
अनार के फायदे से पेट के कीड़ों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए 50 ग्राम अनार की जड़ की छाल, पलाश बीज 6 ग्राम, और वायविडंग 10 ग्राम लें। सबको कूटकर 1।25 लीटर पानी में धीमी आग पर पकाएं। जब पानी आधा रह जाए, तो उसे उतारकर ठंडा करके छान लें। इसे 50 मिली की मात्रा में आधा-आधा घंटे के अंतर से पिलाएं। इसके प्रयोग से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं।
Next Story