लाइफ स्टाइल

स्टील से लेकर पीतल तक, सभी तरह के बर्तनों को चमकाएं इस होममेड पितांबरी से

Mohammed Raziq
1 Aug 2023 12:07 PM IST
स्टील से लेकर पीतल तक, सभी तरह के बर्तनों को चमकाएं इस होममेड पितांबरी से
x
चमकाएं इस होममेड पितांबरी से
हमारे घरों में पितांबरी पाउडर का उपयोग तांबे, पीतल और एल्युमीनियम, स्टील जैसे बर्तनों को चमकाने के लिए किया जाता है। अक्सर लोग बाजार से पैसे खर्च कर पितांबरी लाते हैं, लेकिन अब आपको पैसे खर्च किए बिना घर में रखे कुछ चीजों की मदद से पितांबरी बना सकते हैं। यह एकदम बाजार जैसी बनती है और बर्तनों को भी बाजार वाली पितांबरी जैसी चमकती है। बहुत सी महिलाओं को चिपचिपे और गंदे बर्तनों को साफ करने में बहुत परेशानी होती है, तो उनके लिए यह बहुत काम की चीज हो सकती है, तो चलिए बिना देर किए आइए जानते हैं, घर पर पितांबरी बनाने की विधि।
पितांबरी बनाने के लिए सामग्री
साइट्रिक एसिड एक चौथाई कप
नमक एक चौथाई कप
गेहूं का आटा एक चौथाई कप
कपड़े धोने का सर्फ एक चौथाई कप
2-3 बूंद खाने वाला कलर
पितांबरी बनाने का तरीका
हम ऊपर दिए गए सभी सामग्री को इकट्ठा ले लेंगे।
अब एक जार में पहले एक चौथाई कप नमक लेंगे, फिर उसमें साइट्रिक एसिड पाउडर मिलाएंगे।
अब एक चौथाई कप गेहूं का आटा और कपड़े धोने का सर्फ भी जार में ऐड करेंगे।
अंत में 2-3 बूंद रेड फूड कलर डालकर मिक्सर चला लें।
अब इसे एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करें।
पितांबरी का उपयोग कैसे करें
आप पितांबरी से किसी भी धातु के बर्तनों की सफाई कर सकते हैं, लेकिन यह पीतल और तांबे के रंग को चमकाने के लिए बहुत कारगर है।
बर्तनों को चमकाने के लिए एक स्क्रबरमें इस होममेड पितांबरी को लगाएं, फिर इससे बर्तनों को रगड़कर साफ करें।
5 मिनट में पुराने से पुराने बर्तन चमक जाएंगे।
ये रही घर पर पितांबरी पाउडर बनाने की बहुत ही आसान विधि। इसे घर पर बनाएं और सारे पुराने बर्तनों को चमका कर नया जैसा करें। अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Next Story