लाइफ स्टाइल

डायबिटीज मरीजों के लिए पौष्टिक नाश्ता है पोहा

Apurva Srivastav
21 March 2023 5:32 PM GMT
डायबिटीज मरीजों के लिए पौष्टिक नाश्ता है पोहा
x
पोहा आज के समय में नाश्ते में सभी के द्वारा पसंद किया जाता है।
पोहा आज के समय में नाश्ते में सभी के द्वारा पसंद किया जाता है। जी दरअसल यह एक स्वादिष्ट लोकप्रिय व्यंजन है, जो एक सामान्य नाश्ता है। यह भारत में काफी लोकप्रिय है। जी दरअसल पोहा काफी सारे पोषक तत्वों और फाइबर से भरपूर होता है। केवल यही नहीं बल्कि ये प्रोटीन, फाइबर और कई आवश्यक मैक्रोन्यूट्रिएंट्स भी प्रदान करता है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने के प्रयास कर रहें हैं, तो पोहा आपके लिए सबसे अच्छा ब्रेकफास्ट है। अब हम आपको बताते हैं कैसे फायदेमंद है पोहा।
ब्लड शुगर- जी दरसल पोहा अपने हाई फाइबर सामग्री के कारण डायबिटीज मरीजों के लिए एक पौष्टिक विकल्प है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कम करता है।
मिलेगी भरपूर एनर्जी- पोहा में 76।9% कार्बोहाइड्रेट और लगभग 23% फैट होते हैं। जी हाँ और यह शरीर में फैट के भंडार को रोकता है और लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। इससे आपको दिनभर की एनर्जी मिलती है।
अच्छा प्रोबायोटिक- पोहा एक प्रोबायोटिक है, जो आंत के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। जी हाँ, यह धान को हल्का उबालकर, धूप में सुखाकर और फर्मेंटेशन से पहले उसे चपटा करके बनाया जाता है।
पचाने में आसान- पोहा एक हल्का मील है और इसको खाने से सूजन या अपच नहीं होता है। जी हाँ और पोहे को पचाना आसान होता है और इसे सुबह या शाम के हल्के नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है।
कम कैलोरी- पोहा कम कैलोरी का होता है और जो लोग डाइट फॉलो करते हैं, उनके लिए ये क स्वस्थ विकल्प बनाती है। पके हुए पोहा की एक कटोरी में केवल 250 कैलोरी होती है।
आयरन और विटामिन बी का अच्छा सोर्स- पोहा आयरन और विटामिन बी से भरपूर होता है।
Next Story