लाइफ स्टाइल

बेर के हैं अनेक फायदे, इन परेशानियों से दिला सकता है छुटकारा

Triveni
5 March 2021 12:51 AM GMT
बेर के हैं अनेक फायदे, इन परेशानियों से दिला सकता है छुटकारा
x
बेर खाने में बेहद नरम और मीठे होते हैं। ये एक मौसमी फल है। हल्के हरे रंग का यह फल पक जाने के बाद लाल-भूरे रंग का हो जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | बेर खाने में बेहद नरम और मीठे होते हैं। ये एक मौसमी फल है। हल्के हरे रंग का यह फल पक जाने के बाद लाल-भूरे रंग का हो जाता है। बेर को 'चीनी खजूर' के नाम से भी जाना जाता है। चीन में इसका इस्तेमाल कई तरह की दवाइयों को बनाने में किया जाता है। ये फल सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद हैं और इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा बेर में पर्याप्त रूप से पाई जाती है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करता है। इस फल को भारत के कई क्षेत्रों में अलग-अलग नाम से जाना जाता है। खाने में यह जितना स्वादिष्ट होता है, उससे कहीं ज्यादा यह फायदेमंद भी होता है।

सेहत के लिए इस तरह से फायदेमंद है बेर का सेवन
कब्ज को दूर रखता है बेर
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए खाएं बेर
बेर कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। ये अपच, सूजन, गैस और कब्ज जैसी समस्याओं से निपटने के लिए कारगार माना जाता है। बेर फाइबर से भरा हुआ होता है, जो पाचन में सहायता करता है।
बेर खाने से आती है अच्छी नींद
अगर आपको नींद नहीं आती तो बेर का सेवन करना चाहिए। इसमें फ्लेवोनोइड्स-सैपोनिन और पॉलीसेकोराइड्स होते हैं, जो स्वाभाविक रूप ले नींद को प्रेरित करते हैं। बेर में मौजूद यह गुण आपको नींद ना आना और बेचैनी जैसी समस्याओं से निजात दिला सकते हैं।
हड्डियों को मजबूत बनाता है बेर
हड्डियों के लिए फायदेमंद है बेर
बेर हड्डियों को मजबूत बनाता है। ये देखने में छोटा होता है, लेकिन गुणों के भंडार से भरपूर है। इसमें कैल्सियम की मात्रा भरपूर होती है, जो हड्डियों को मजबूती देने में कारगार साबित होता है।
आंख दर्द को कम करता है बेर
बेर आंखों के दर्द को कम करता है। देर तक कंप्यूटर पर काम करने या दिनभर काम करने के बाद हमारी आंखों में जलन और दर्द जैसी समस्याएं हो जाती हैं, इससे राहत पाने के लिए बेर का सेवन करना चाहिए। आप बेर की छाल को पीसकर आंखों के चारों तरफ लगा सकते हैं। इससे आपको जलन से आराम मिल सकता है।
दिमाग को शांत रखता है बेर
बेर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के खिलाफ लड़ने के लिए न्यूरो प्रोटेक्शन गुण पाए जाते हैं, जो दिमाग को शांत रखने में कारगार होता है। साथ ही इसका सेवन चिंता से ग्रस्त लोगों के लिए फायदेमंद साबित होता है।


Next Story