लाइफ स्टाइल

पौधे जो लातें है वातावरण में शीतलता और ठंडक

SANTOSI TANDI
8 Aug 2023 10:16 AM GMT
पौधे जो लातें है वातावरण में शीतलता और ठंडक
x
शीतलता और ठंडक
गर्मियों का समय चल रहा है और ऐसे समय में लोग अपने घर में ठंडक बनाये रखने की हर कोशिश करते हैं। ताकि गर्मियों के प्रकोप से बचा जा सकें। घर में ठंडक रखने के लिए जरूरी होता है घर के आसपास के वातावरण में ठंडक लाइ जाये। और इसके लिए सबसे अच्छा उपाय है पेड़-पौधों लगाकर वातावरण को ठंडा करना। अगर आप भी अपना घर ठंडा रखना चाहते हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे पौधों के बारे में जो वातावरण में शीतलता लाते हैं और वातावरण को ठंडक पहुंचाते हैं।
एलोवेरा का पौधा
यह बहुत ही लाभदायक और रिफ्रेशिंग पौधा है जिसे घर में लगाया जा सकता है। यह न केवल घर के तापमान को कम रखता है बल्कि हवा से नुकसानदायक फॉर्मेंडिहाईड को भी दूर करता है। इसके अलावा आप एलो वेरा से स्वास्थ्य को होने वाले लाभों के बारे में जानते ही हैं।
स्नेक प्लांट
यह एक अनोखा पौधा है। अन्य पौधों की तरह ही स्नेक प्लांट भी रात में ऑक्सीजन छोड़ता है और तापमान को कम रखता है। केवल यही नहीं बल्कि यह पौधा विषारी पदार्थों जैसे नाइट्रोजन ऑक्साइड, ट्राईक्लोरोएथिलीन, बेंजीन, टोल्यूनि आदि को भी सोखता है और हवा को शुद्ध बनाता है।
ऐरेका पाम ट्री
क्या आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जो पर्यावरण को भी फायदा पहुंचाए? खैर ये आपकी अपनी पसंद है। यह पौधा प्राकृतिक रूप से नमी को बनाये रखता है जिससे आपका घर ठंडा और आरामदायक लगता है। यह हवा से नुकसानदायक पदार्थों को भी दूर करता है।
फिचुस ट्री
इसे वीपिंग फिग के नाम से भी जाना जाता है। यह कमरे की हवा को साफ़ करता है और गर्मी को सोख लेता है। इसकी देखभाल करना आसान होता है क्योंकि यह कम प्रकाश और कम पानी में भी रह सकता है। तापमान को कम रखने के साथ साथ यह हवा के प्रदूषण को भी कम करता है।
बेबी रबर प्लांट
जब ऐसे पौधों की बात आती है जो कमरे को ठंडा और तरोताजा रखते हैं और हवा से अशुद्धियों को दूर करते हैं तो इसमें बेबी रबर प्लांट का नाम अवश्य आता है। इसे नियमित तौर पर पानी देने की ज़रूरत नहीं होती बल्कि इसे अच्छी मिट्टी और फिल्टर्ड लाइट की आवश्यकता होती है।
फर्न
नासा के अनुसार फर्न नमी को बनाये रखने के लिए सबसे उत्तम है। कमरे की हवा को साफ़ करने और तरोताजा करने के साथ साथ यह गर्मी को भी कम करता है। अपनी बालकनी में फर्न का पौधा रखें। यह बहुत अच्छा दिखता है।
गोल्डन पोथोस
आप इसे सिल्वर लाइन या डेविल्स एवी भी कहा जाता है। इसकी सदाबहार पत्तियाँ आपके कमरे की शोभा बढ़ाती हैं और साथ ही साथ यह हवा से अशुद्धियों को हटाता है और गर्मियों में घर को ठंडा रखता है। इसे रखना आसान होता है और इसे अधिक पानी की आवश्यकता नहीं होती।
Next Story