लाइफ स्टाइल

Plant:बारिश में लगाए जाने वाले खास पौधे

Bharti Sahu 2
16 July 2024 12:30 PM IST
Plant:बारिश में लगाए जाने वाले खास पौधे
x
Plant: फूल हमारे घर और आसपास की शोभा बढ़ाते हैं। यही वजह है कि हर कोई अपने घर पर इन फूलों को लगाना पसंद करता है। कई बार धूप और पानी तो कई बार पोषक तत्वों के अभाव में सुख जाते हैं। यही वजह है कि इन पौधों को हमेशा सही समय पर लगाया जाता है और इनका लगाने का सबसे सही समय मानसून का होता है।
गेंदा Marigold
गेंदा एक ऐसा फुल का पौधा है जो लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। यदि आप भी अपने घर में इस पौधे को लगाना चाहते हैं तो बरसात के इस मौसम में लगा सकते हैं। इस पौधे के लिए बारिश का मौसम बहुत ही उपयुक्त माना जाता है। इस मौसम में यदि इस पौधे को लगाते हैं तो इन्हें पानी देने की आवश्यकता बिलकुल भी नहीं पड़ती है
चमेली Jasmine
चमेली का फूल हमारे घरों में खूब पसंद किया जाता है। यह पौधा भी बारिश के मौसम में लगाने पर बहुत अच्छे से ग्रो करता है। इसका सफेद रंग का फूल बहुत ही अच्छी और भीनी ख़ुशबू देता है। एक बार इस पर फुल आने शुरू हुए तो पूरे साल आते ही रहते हैं। इस तरह के पौधे को जमीन और गमलों दोनों में ही उगाया जा सकता है। बस इस बात का ध्यान रखें कि जिस गमले में पौधे को लगा रहे हैं उनमें जलनिकासी की अच्छी सुविधा हो।
मोगरा Mogra
मोगरा एक बहुत ही खूबसूरत फूल का पौधा है। यह एक सदाबहार पौधा है जो लगभग हर भारतीय घर में पाया जाता है। यदि आप भी अपने घर में लगाना चाहते हैं तो यह बारिश का मौसम इस पौधे के लिए बहुत ही उपयुक्त होता है। इस पौधे को कटिंग से भी लगा सकते हैं। इन पौधों को चार घंटे धूप की आवश्यकता होती है।
Next Story