लाइफ स्टाइल

घर में लगाएं खुशबूदार फूलों वाला मधुमालती का पौधा, जानें माली का सीक्रेट

SANTOSI TANDI
7 Sep 2023 8:18 AM GMT
घर में लगाएं खुशबूदार फूलों वाला मधुमालती का पौधा, जानें माली का सीक्रेट
x
जानें माली का सीक्रेट
घर में अगर खुशबूदार फूलों की बहार रहे, तो माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। अगर वो फूल खुशबू वाले हों, तब तो बात ही कुछ और है। ऐसा ही एक पौधा होता है मधुमालती का जिसमें ना सिर्फ फूल बहुत आते हैं, बल्कि बहुत खुशबू भी होती है। भारत के माहौल में यह पौधा बहुत ही आसानी से पनप सकता है और इसलिए ही इसे बेहतर माना जाता है। हालांकि, यह जितनी तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से मुर्झा भी सकता है और इसमें फूलों की संख्या भी कम हो सकती है।
अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें मधुमालती का पौधा अच्छा लगता है, तो आपको उससे जुड़ी कुछ ट्रिक्स हम बता सकते हैं।
हमने नोएडा सेक्टर 27 स्थित नर्सरी के माली कमलेश कुशवाहा से बात की। उन्होंने हमें नर्सरी वालों के कुछ सीक्रेट्स बताए जो अधिकतर लोग नहीं जानते।
मधुमालती में क्यों आ रही हैं ज्यादा पत्तियां?
अगर आप इसे लगातार पानी दे रहे हैं या फिर इसे भरपूर धूप नहीं दे रहे हैं, तो मधुमालती के पौधे में पत्तियां ज्यादा आती हैं, लेकिन फूल नहीं। आपको ये भी चेक करना है कि पौधे की पत्तियां लाइट ग्रीन तो नहीं हो रही हैं। अगर ये लाइट ग्रीन होने लगी हैं, तो इसका मतलब आप बहुत ज्यादा पानी दे रहे हैं और यह सही ऑप्शन नहीं है।
ना ही इसकी मिट्टी को बिल्कुल सूखने दें और ना ही बहुत ज्यादा पानी।
मधुमालती के पानी को बहुत जरूरत है ट्रिमिंग की..
मधुमालती का पौधा एक बेल का पौधा है जिसके कारण यह एक ही दिशा में बहुत बढ़ता चला जाता है। अगर आप चाहती हैं कि आपका पौधा घना भी हो और वो बहुत अच्छी फ्लावरिंग भी करे, तो आपको मधुमालती के पौधे को छांटते रहें। इससे पौधे की ग्रोथ एक ही डायरेक्शन में नहीं होगी और पौधा अपनी एनर्जी फूलों को प्रोड्यूस करने में भी लगाएगा। ऐसे में आपके पौधे में ज्यादा फूल नहीं आएंगे।
मधुमालती के पौधे को हमेशा धूम में रखें
मधुमालती का पौधा 40 डिग्री सेल्सियस के तापमान में बहुत ही अच्छा खिलता है। इस पौधे को गर्मी की सीधी धूप में भी रखा जा सकता है। ऐसे में आप करें ये कि अपने पौधे को जब भी पानी दें तब ऊपर से लेकर नीचे तक पानी से उसे भिगो दें और फिर जब मिट्टी सूखने लगे तभी दोबारा पानी दें। धूप और पानी का सही अनुपात ही इसे ज्यादा बेहतर फ्लावरिंग के लिए प्रेरित करेगा।
मधुमालती के पौधे को दें इस तरह के फर्टिलाइजर्स से न्यूट्रिशन
मधुमालती का पौधा वैसे तो बहुत ज्यादा फर्टिलाइजर नहीं मांगता, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि इसमें अच्छी ग्रोथ हो और फ्लावरिंग भरकर हो, तो आप इसे नाइट्रोजन वाला फर्टिलाइजर ना दें और उसकी जगह पोटेशियम और फास्फोरस से भरपूर फर्टिलाइजर दें। इसके लिए बनाना पील फर्टिलाइजर भी बेस्ट हो सकता है। वैसे आप इसे बाजार से खरीदा हुआ फर्टिलाइजर भी दे सकती हैं। कुछ लोग इसके लिए एनपीके फर्टिलाइजर भी चुनते हैं, लेकिन उसकी जगह आप सिर्फ फास्फोरस या पोटैशियम वाला फर्टिलाइजर भी ले सकते हैं।
ध्यान रखें कि फर्टिलाइजर इस पौधे को बहुत ज्यादा नहीं लगता है। आपको इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा और महीने में एक बार से ज्यादा फर्टिलाइजर बिल्कुल ना दें।
मधुमालती के पौधे को उगाने से पहले आपको ये ध्यान रखना है कि उसे बढ़ने की पूरी जगह दी जाए। अगर आप इसे गमले में लगा रहे हैं, तो मिट्टी को बदलते रहें और पौधे को इतना स्पेस तो दें कि गमले में वो ठीक से फैल पाए। ऐसे समय में आपको मिट्टी या गमला बदलते समय पौधे की जड़ों को ठीक तरह से ट्रिम करना होगा। इससे पौधा तेजी से बढ़ेगा और ज्यादा अच्छा रिजल्ट देगा। हालांकि, ध्यान रखें कि मुख्य जड़ ना काटी जाए।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story