- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- घर में लगाए तुलसी का...

सनातन धर्म में विवाह पूर्व कुंडली मिलान का विधान है। इससे विवाह उपरांत वर और वधू के वैवाहिक जीवन की पूरी जानकारी मिल जाती है। साथ ही वधू की कुंडली ग्रह दशा से यह पता चल जाता है कि सास और बहू का रिश्ता कैसा रहेगा ? सास और बहू का रिश्ता बेहद अनमोल और नाजुक होता है। इस रिश्ते में कभी प्यार तो कभी तकरार जैसी स्थिति बनी रहती है। हालांकि, लंबे समय तक तकरार घर और परिवार के विकास के लिए सही नहीं होता है। पारिवारिक कलह की वजह से धन की देवी मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं। इसके लिए परिवार के सदस्यों के मध्य प्यार और स्नेह रहना जरूरी है। वास्तु शास्त्र में सास-बहू के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए कई उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से रिश्ते मधुर हो जाते हैं। आइए जानते हैं-
रिश्ते मधुर करने के उपाय
- वास्तु जानकारों का कहना है कि सास-बहू के रिश्ते को मधुर करने के लिए घर में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। इसके अलावा, घर में गुलाब, चंपा और चमेली के पौधे लगाकर रिश्ते में प्यार बढ़ा सकते हैं।
- वास्तु शास्त्रों में निहित है कि किचन का कैबिनेट काले रंग का नहीं होना चाहिए। किचन के कैबिनेट का रंग काला होने से महिलाओं को मानसिक तनाव होता है। इसके चलते सास-बहू के मध्य अनबन होती है।
- वास्तु जानकारों का कहना है कि जिन घरों में किचन मध्य में होता है। उन घरों में परिवार के सदस्यों के मध्य अनबन अधिक रहती है। इसके लिए घर के बीच में किचन भूलकर भी न रखें। वहीं, उत्तर पूर्व दिशा में भी किचन होने से सास-बहू के बीच विवाद होता है। इसके लिए किचन हमेशा दक्षिण दिशा में रखें।
- घर के उत्तर पूर्व दिशा में कूड़ेदान रखने से भी सास-बहू के बीच तकरार होती है। इसके लिए कूड़ेदान को भूलकर भी उत्तर और पूर्व दिशा में न रखें।
- अगर आपका रिश्ता अपनी सास या बहू से मधुर नहीं है, तो घर में सफेद चंदन की गणपति जी या भगवान बुद्ध की मूर्ति रखें। भगवान की मूर्ति को ऐसी जगह पर रखें, जहां से सबकी नजर भगवान पर पड़ सके। इस उपाय को करने से भी सास बहू के बीच रिश्ते मधुर होते हैं। इसके अलावा, कुंडली में ग्रह दशा ज्ञात कर भी उपाय करें।





