- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- प्लांट बेस्ड फूड्स...

x
कच्चा बादाम या भुना हुआ बादाम खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है।
पावर प्लांट डे हर साल 7 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है कि प्लांट बेस्ड फूड्स के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। अगर आप इस डाइट को फॉलो करते हैं, तो आपको कई तरह से लाभ मिल सकते हैं। प्लांट बेस्ड फूड्स में मौजूद पोषक तत्व शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मददiगार है।
इन फूड्स में प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। जो शाकाहारियों के लिए बेहतर ऑप्शन माना जाता है। प्लांट बेस्ड फूड्स प्रोटीन सहित आपको आवश्यक सभी पोषक तत्व प्रदान करते हैं। इसमें जस्ता, विटामिन-बी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो मांसपेशियों के लिए फायदेमंद है। इसके अलावा यह वजन घटाने में भी मदद करता है।
तो आइए आपको पावर प्लांट डे पर इन फूड्स के बारे में बताते हैं, जिन्हें आप अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं।
बादाम
कच्चा बादाम या भुना हुआ बादाम खाना सेहत के लिए काफी लाभदायक माना जाता है। इसमें प्रोटीन उच्च मात्रा में पया जाता है । यह स्वाद और सेहत से भरपूर है। इसे कई तरह के व्यंजनों में इस्तेमाल किया जाता है। यह आपके मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मददगार है। प्लांट बेस्ड डाइट में आप बादाम को शामिल कर सकते हैं।
मुट्ठी भर बादाम खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि यह भूख नियंत्रण में सुधार करने और कैलोरी की मात्रा कम करने में मदद कर सकता है। इसमें मौजूद विटामिन-ई, मैग्नीशियम, राइबोफ्लेविन, जिंक सेहत के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। शरीर में प्रोटीन की पूर्ति के लिए आहार में बादाम का दूध भी शामिल कर सकते हैं।
दाल
दाल को प्रोटीन का मुख्य स्रोत माना जाता है। आपके किचन में कई तरह की दालें मौजूद होती है। जैसे- मूंग, मसूर, उड़द, चना, अरहर, राजमा आदि। ये सभी दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं, जो आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बचाने में मदद करते हैं। यह शरीर में कई आवश्यक विटामिंस को पूरा करते हैं।
नट्स
नट्स में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स,प्रोटीन और फाइबर पाए जाते हैं। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। हड्डियों की सेहत, वेट लॉस के लिए काफी उपयोगी माना जाता है।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story