लाइफ स्टाइल

नए साल में छुट्टियों को प्लान कर इन जगहों पर करें वीकेंड को स्पेंड

Nilmani Pal
17 Dec 2021 2:13 AM GMT
नए साल में छुट्टियों को प्लान कर इन जगहों पर करें वीकेंड को स्पेंड
x
यहाँ जाकर आप अपने वीकेंड को स्पेंड कर सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। दिसंबर का महीना खत्म होने को है, ऐसे में अगर आप इस साल के अपने वेकेशन ट्रिप को प्लान करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके पास बहुत कम समय बचा है। इस महीने में आपके पास सिर्फ दो ही वीकएंड्स है, जिसपर आप अपनी छुट्टियों को प्लान कर सकते हैं। ऐसे में जानते हैं कुछ जगहों के बारे में जहां जाकर आप अपने वीकेंड को स्पेंड कर सकते हैं।

1) कच्छ
सर्दियों के मौसम में अगर आप किसी अच्छी जगह की तलाश में हैं तो आप कच्छ जा सकते हैं। इस ऐतिहासिक शहर में कई सारी प्राचीन जगहें हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। इस महीने में यहां का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है। अगर आपको इतिहास में इंटरेस्ट है तो आप इस जगह पर जा सकते हैं।
2) शिमला
वीकेंड ट्रिप के लिए आप शिमला भी जा सकते हैं। यहां आप बर्फिली वादियों को एंजॉय करें। यहां आप प्राकृतिक खूबसूरती को एंजॉय कर सकते हैं। अगर आप ज्यादा समय के लिए इस जगह पर जा रहे हैं तो आस पास की जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं।
3) गोवा
अगर आप बीच लोकेशन की तलाश कर रहे हैं तो आप गोवा जा सकते हैं। रिलेक्स करने के लिए इससे अच्छी जगह शायद ही कोई होगी। आप यहां सनसेट एंजॉय करें। साथ ही कुछ वॉटर एक्टिविटी का लुफ्त जरूर उठाएं।
4) मनाली
शायद ही कई ऐसा होगा जो मनाली जाने के बारे में नहीं सोचता होगा। विंटर में बर्फिली जगहों पर जाने का अपना मजा है। खूबसूरत वादियों में कुछ फन एक्टिविटी का लुफ्त उठाएं और देवदार के पेड़ों से घिरे खूबसूरत जंगलों को देखें


Next Story