लाइफ स्टाइल

मनी प्लांट को गलत जगह लगाने से हो सकता है नुकसान, जाने वास्तु उपाय

Rani Sahu
1 Dec 2022 5:56 PM GMT
मनी प्लांट को गलत जगह लगाने से हो सकता है नुकसान, जाने वास्तु उपाय
x
वास्तु के अनुसार मनी प्लांट (money plant) का बहुत विशेष महत्व है। मान्यता है कि इसे घर में लगाने से धन-धान्य का लाभ होता है, पर कभी-कभी इसके प्रभाव उलटे हो जाते हैं। मनी प्लांट लगाने के बावजूद लोगों को पैसों की दिक्कत होती हैं। ऐसा माना जाता है कि घर में सिर्फ मनी प्लांट रखने से नहीं, बल्कि सही दिशा और दशा में रखनें से शुभता प्राप्त होती है। वास्तु अनुसार घर की दक्षिणपूर्व दिशा में मनी प्लांट रखना सबसे ज्यादा फलदायक होता है। माना जाता है कि यह दिशा भगवान गणेश की होती है। इससे नकारात्मकता दूर होती है और घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) आती है। मनी प्लांट घर के भीतर की हवा को भी शुद्ध करने का काम करता है। अगर इसे घर में सही वास्तु अनुसार नहीं रखा गया तो इसके परिणान भयानक हो सकते हैं। आइए जाने मनी प्लांट से जुड़े कुछ सटीक वास्तु उपाय।
► इस दिशा में ही रखें मनी प्लांट
वास्तु अनुसार घर में मनी प्लांट लगाते वक्त उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए। माना जाता है कि मनी प्लांट के लिए आग्नेयकोण यानी दक्षिण- पूर्व दिशा सबसे शुभ होती है। इस दिशा के देवता भगवान गणेश होते हैं इसलिए ऐसी मान्यता है कि यहां मनी प्लांट स्थापित करने से घर के सभी विघ्न दूर हो जाते हैं। ध्यान रखें कि ईशानकोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में भूलकर भी इस पौधे को ना लगाएं। ऐसा करने से इसके नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।
► जमीन पर ना छूने दें मनी प्लांट
ऐसा अक्सर होता है कि मनी प्लांट की बेल जब बड़ी हो जाती हैं तो लोग उसे फर्श पर फैला देते हैं, वास्तु अनुसार यह गलत होता है। माना जाता है कि मनी प्लांच का संबंध परिवार के लोगों की तरक्की से होता है, ऐसे में अगर ये बेल जमीन पर पड़ी रहेंगी तो इससे आपकी सफलता में बाधा आ सकती है। कोशिश करें कि मनी प्लांट की बेल को किसी धागे या छड़ी की मदद से ऊपर लटका दें।
► हटा दें सूखे बेल और पत्ते
वास्तिु अनुसार मनी प्लांट के सूखे पत्ते और बेल अशुभता की निशानी माना जाता है। अगर आपके पौधे के पत्ते या बेल सूख गए हैं तो उसे फौरन हटा दें। माना जाता है कि सूखे बेल परेशानियों का कारण बनते हैं। यदि पूरा पौधा ही सूख गया हो तो उसे हटा कर नई बेल लगाएं।
► घर के बाहर ना लगाएं
मनी प्लांट को कभी भी घर के बाहर नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से उसकी शुभता आप तक नहीं पहुंच पाती। कई लोग मनी प्लांट को गिफ्ट के तौर पर देते हैं, माना जाता है कि ऐसा करने से आपके घर की बरकत रुक जाती है। ध्यान रखें कि पौधे की बेल घर के बाहर की तरफ भी ना लटके।

Source : Hamara Mahanagar

( जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।)
Rani Sahu

Rani Sahu

    Next Story