लाइफ स्टाइल

इन बीमारियों में फायदेमंद है पिस्ता

Ritisha Jaiswal
28 Aug 2022 10:46 PM IST
इन बीमारियों में फायदेमंद है पिस्ता
x
सूखे मेवे के रूप में पिस्ते का सेवन के किया जाता है। यह काजू, किशमिश और अखरोट की तरह एक प्रकार का मेवा है

सूखे मेवे के रूप में पिस्ते का सेवन के किया जाता है। यह काजू, किशमिश और अखरोट की तरह एक प्रकार का मेवा है। इसके सेवन से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। आसान शब्दों में कहें तो पिस्ता के सेवन से कई बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। खासकर, मधुमेह और मोटापा की समस्या में राहत मिलता है। इसके अलावा, कई अन्य बीमारियों में भी पिस्ता फायदेमंद है। कई शोधों में खुलासा हुआ है कि पिस्ता के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। एक नवीनतम शोध में खुलासा हुआ है कि नियमित रूप से पिस्ता के सेवन से रक्त में शर्करा स्तर कंट्रोल में रहता है। इसके लिए रोजाना पिस्ता का सेवन जरूर करें। आइए, इसके अन्य फायदे जानते हैं-

शुगर कंट्रोल में रहता है
जानकारों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों को रोजाना पिस्ता का सेवन करना चाहिए। इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है। इसके लिए यह मेवा शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। इसमें कार्ब उच्च मात्रा में होता है।
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है
इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। इसमें एंटी आक्सिडेंट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। बढ़ते कोलेस्ट्रॉल या बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में पिस्ता कारगर साबित होता है। इसके सेवन से उच्च रक्तचाप भी कंट्रोल में रहता है। साथ ही ह्रदय संबंधियों बीमारियों का खतरा कम होता है।
मोटापे से निजात मिलता है
पिस्ते में फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से देर तक पेट भरा रहता है। इससे क्रेविंग की समस्या में आराम मिलता है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो पिस्ता को स्नैक के रूप में सेवन कर सकते हैं। साथ ही पाचन तंत्र मजबूत होता है


Next Story