लाइफ स्टाइल

चेहरे पर निकले पिंपल्स घटाते हैं आपकी खूबसूरती, ये 10 घरेलू उपाय दिलाएंगे इनसे निजात

SANTOSI TANDI
11 Sep 2023 8:27 AM GMT
चेहरे पर निकले पिंपल्स घटाते हैं आपकी खूबसूरती, ये 10 घरेलू उपाय दिलाएंगे इनसे निजात
x
ये 10 घरेलू उपाय दिलाएंगे इनसे निजात
खूबसूरत और चमकता चेहरा पाने की ख्वाहिश पर तब पानी फिर जाता हैं जब चेहरे पर पिम्पल निकल आते हैं। पिंपल निकलने की समस्या बेहद आम हो गई है, खासतौर से गर्मियों के दिनों में यह और बढ़ जाती हैं। कई बार ऐसा होता है क‍ि क‍िसी खास मौके से ठीक एक द‍िन पहले आपकी स्ि्वान पर एक बड़ा सा पिंपल न‍िकल आता है ज‍िसे न तो आप मेकअप से ढक सकते हैं और न उसके दर्द से बच सकते हैं। ऐसे में आप पुराने समय के दादी-नानी के कुछ ऐसे उपाय रहे हैं जो कि रात भर में पिंपल्स के बैक्टीरिया को मार देते है और इस समस्या को कम करने में मदद कर सकते है उन्हें अपनाए। ये उपाय पिंपल्स में होने वाले सूजन में भी कमी लाते हैं। आज हम आपको उन्हीं उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं कैसे पाएं पिंपल्स से निजात।
नीम
नीम की पत्तियाँ एंटीफंगल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होते हैं जो चेहरे के पिंपल को हटाने में काफी लाभदायक है। नीम की पत्तियों को पीसकर चेहरे पर लगाएं या नीम की पत्तियों को पानी में उबालें और जब पानी ठंडा हो जाए तब इस पानी से चेहरे को धो लें। यह काफी असरदार उपाय है।
टी ट्री ऑयल
टी ट्री ऑयल को आमतौर पर पिंपल के इलाज के लिए इस्तेमाल में लाया जाता है। इसका इस्तेमाल मुंहासों पर एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लामेटरी गुण की वजह से किया जाता है। इन्हीं गुणों को देखते हुए मुंहासे की दवा यानी क्रीम व जेल में भी टी-ट्री ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसी वजह से माना जाता है कि टी-ट्री ऑयल को पिंपल हटाने के घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
लौंग
हम सब जानते हैं लौंग का इस्तेहमाल कई तरह की स्िह-ंन प्रॉब्लेम को दूर करने के ल‍िए क‍िया जाता है। आप लौंग को पीसकर बारीक पाउडर बना लें। अब आपको लौंग में गुनगुना पानी म‍िलाकर चेहरे पर लगाना है। ठीक प‍िंंपल वाली जगह पर पेस्टा लगाकर छोड़ दें, सुबह तक प‍िंपल गायब हो जाएगा।
शहद
शहद में एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज होती है जो पिंपल से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकती हैं। इसके लिए आपको रात के वक्त पर पिंपल्स वाले एरिया में शहद लगाना होगा और सुबह उठकर उसे धो लें। इससे आपको जल्द पिंपल्स में आराम मिलेगा।
पुदीना
पुदीने का पत्ता सूजन को कम करने और बैक्टीरिया से लड़ने में मदद करते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से पिंपल्स काफी हद तक कम होते देखे गए हैं। साथ ही ये एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है जो कि पिंपल की सूजन को कम करता है और इसे कम करने में मदद करता है। इसके लिए पुदीने के पत्ते को पीस लें और इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
एलोवेरा
एलोवेरा स्किन को हाइड्रेट रखने के साथ ही आपके चेहरे से एक्सट्रा ऑयल भी निकाल देता है। एलोवेरा जेल को रात में लगाना सबसे ज्यादा कारगर है। एलोवेरा जेल में 4-5 ड्रॉप्स टी ट्री ऑयल की डालकर इसे रात में सोने से पहले चेहरे पर जरूर लगाएं। इससे रेग्युलर लगाने से आपके पुराने से पुराने पिम्पल्स के निशान भी चेहरे से हट जाएंगे।
ग्रीन टी
पिंपल की समस्या से ग्रीन टी राहत दिलाती है। इसके लिए आप ग्रीन टी का एक बैग बनाएं और ठंडा होने के लिए रख दें। जब ग्रीन टी बैग ठंडा हो जाएं तो पिंपल्स पर रखें, रात को सोने से पहले इस उपाय को लगाएं और रातभर छोड़ दें। ग्रीन टी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते है, जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करता है।
मुल्तानी मिट्टी
मुल्तानी मिट्टी में कई उपयोगी प्राकृतिक घटक होते हैं। मुल्तानी मिट्टी स्किन के तैलीय घटकों को अलग करने का काम करती है। यह फेस पर चमक वापस लाता है। यह तैलीय त्वचा के लिए रामबाण औषधि है। मुल्तानी मिट्टी में एक चम्मच गुलाब जल मिलाकर कुछ देर के लिए रख दें। फिर इस पेस्ट को पिंपल्स पर लगाएं और सूखने दें। फिर चेहरे को साफ पानी से धो लें। इस उपाय को आप हफ्ते में एक बार कर सकते हैं।
जब बात त्वचा की हो तो हल्दी के एंटीइंफ्लामेंटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण मुहांसे को दूर करने में मदद करते हैं। वास्तव में, यह आपके चेहरे से दाग, धब्बे और झाइयों को कम करके आपके चेहरे पर ग्लो लाता है। इसका उपयोग करने के लिए एक साफ और सूखी कटोरी में एक चुटकी आर्गेनिक हल्दी पाउडर लें, और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और इसमें 3-4 बूंद केस्टर ऑयल की मिलाएं। इस मिश्रण को 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें। फिर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट तक के लिए अपने चेहरे पर लगाएं रखें फिर धो लें।
जायफल
जायफल के पाउडर की तासीर भी गरम होती है और प‍िंंपल में मौजूद पस को न‍िकालने के ल‍िए आप इसका प्रयोग कर सकते हैं बल्कि चेहरे के अलावा शरीर के अन्यप ह‍िस्सेू में भी प‍िंपल न‍िकल आए तो आप इसका इस्तेैमाल कर सकते हैं। जायफल का पाउडर आपको आसानी से मार्केट में म‍िल जाएगा या घर पर आप बना सकते हैं। उसमें एलोवेरा म‍िलाकर प‍िंपल पर लगाकर छोड़ दें, 5 से 6 घंटे बाद चेहरा धो लें। इस तरीके से भी आप एक द‍िन में प‍िंंपल की समस्याक से छुटकारा पा सकते हैं।
Next Story