- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- चेहरे पर बर्फ लगाने से...

x
चेहरे पर बर्फ लगाने के फायदे – Chehre Par Barf Lagane Ke Fayde In Hindi
1. चेहरे से मुंहासे होते है दूर
चेहरे पर बर्फ की मसाज करने से मुंहासो से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप पहले अपना चेहरा धोकर सुखा लें। फिर कपड़े या प्लास्टिक बैग में लिपटे हुए बर्फ को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट तक मसाज करें। ऐसा रोज ऐसा करने से आपको मुंहासो से छुटकारा मिलता है।
2. चेहरे पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाये
चेहरे पर बर्फ लगाने से ब्लड सर्कुलेशन यानी खून का प्रवाह बढ़ जाता है और चेहरे की रेजुवेनशन (rejuvenation) हो पाती है। त्वचा से जुड़ी अन्य समस्याओं में बदलाव आने लगते हैं। साथ ही त्वचा नैचुरली गुलाबी नजर आती है।
3. मेकअप देर तक टिका रहता है
चेहरे पर मेकअप करने से पहले यदि बर्फ से मसाज कर लें तो यह प्राइमर का काम करता है। इसे आपका मेकअप ज्यादा समय तक टिका रहेगा।
4. त्वचा होती हैं ग्लोइंग
चेहरे पर बर्फ लगाने से पफ्फी (puffy) और बेजान (dull) त्वचा खिलती है। यह आइस थेरेपी चेहरे को एक कुदरती ग्लो देगी और ऐसा करने से चेहरे की थकावट भी कम हो जाती है।
5. आंखों के लिए फायदेमंद
आज के समय में कंप्यूटर या मोबाइल का इस्तेमाल करने से कई बार आंखें सूज जाती हैं। ऐसे में आंखों की समस्या से राहत पाने के लिए आप आंखों पर बर्फ की मसाज करें, इससे आपकी आंखों को ठंडक मिलेगी और आपको फ्रेश महसूस होगा।
Tagsघरेलु उपायचमत्कारिक घरेलु उपचारहेल्थ टिप्सस्वस्थ रहने के नियमदादी मां के नुक्सेपुरुषों के लिए ब्यूटी टिप्सब्यूटी टिप्ससुंदर बनाने के ब्यूटी टिप्स10 ब्यूटी टिप्सफेस के लिए घरेलू नुस्खेबालों के लिए घरेलू नुस्खेHome RemediesMiracle Home RemediesHealth TipsRules to Stay HealthyGrandma's TipsBeauty Tips for MenBeauty TipsBeauty Tips to be Beautiful10 Beauty TipsHome Remedies for FaceHome Remedies for Hairजनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूज़लेटेस्ट न्यूज़न्यूज़ वेबडेस्कआज की बड़ी खबरRelationship with publicrelationship with public newslatest newsnews webdesktoday's big news

Apurva Srivastav
Next Story