- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- पिंपल पैच vs फेसवॉश :...
लाइफ स्टाइल
पिंपल पैच vs फेसवॉश : क्या वाकई करता है काम? जानिए डॉक्टर की राय
Dolly
16 Jun 2025 1:24 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : पिंपल्स यानी मुंहासे एक ऐसी अनचाही समस्या है, जो शायद जानबूझकर किसी खास ओकेजन या बाहर जाने से पहले ही चेहरे पर उभर के आते हैं। इससे लोगों का अट्रैक्टिव लुक धरा-धरा रह जाता है।
ऐसे में पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए लोग आमतौर पर कई अलग तरह के महंगे और केमिकल युक्त फेस वॉश का इस्तेमाल करते हैं। इनसे चेहरे पर कुछ खास अंतर नजर नहीं आता है। यही वजह है कि लोगों को अपने महंगे-महंगे फेस वॉश को कई बार बदलने की जरूरत पड़ती है। इसी समस्या के समाधान की तरह पिंपल पैचेज उभरे हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर लोग इन पैचेज का इस्तेमाल करने की सलाह देते नजर आ जाते हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि पिंपल पैचेज का इस्तेमाल स्किन के लिए फायदेमंद है भी या नहीं?
जी हां, डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर किरण एमडी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो में डॉक्टर एक महिला के सवाल का जवाब दे रही हैं, जिसमें उनसे पूछा गया है कि क्या पिंपल पैचेज स्किन पर कैसा असर डालते हैं और क्या आपको इनका इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं? अगर आप भी इस सवाल का जवाब जानना चाहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
पिंपल्स से नेचुरल बचाव के लिए क्या करें? : पिंपल्स से बचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू नुस्खे आजमा सकते हैं, जैसे कि चेहरे को दिन में दो बार ठंडे पानी से धोना, पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और बैलेंस डाइट का सेवन करना। इसके अलावा, स्ट्रेस से बचें, चेहरे के लिए योग और एक्सरसाइज और नेचुरल चीजों से बने कुछ फेस पैक का इस्तेमाल करना भी फायदेमंद हो सकता है।
-पिंपल पैचेज का इस्तेमाल सही है या नहीं? : डॉक्टर किरण ने अपनी वीडियो में बताया है कि पिंपल पैचेज छोटे मुंहासों या फुंसियों पर अच्छा असर दिखाते हैं। मगर बात जब, बड़े पिंपल्स की होती है, तो ये पैचेज स्किन के लिए फायदेमंद साबित नहीं होते हैं। अगर आपके चेहरे पर छोटा सा पिंपल निकला है, तो आप इस पैच को लगा सकते हैं, लेकिन बड़े मुंहासों पर इसका कोई असर नहीं दिखेगा।
Tagsपिंपल पैचफेसवॉशडॉक्टररायpimple patchfacewashdoctoropinionजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





