लाइफ स्टाइल

बीमारियों को दूर भगाता है फालसा, जानें इसके लाभकारी गुण

Manish Sahu
20 July 2023 1:25 PM GMT
बीमारियों को दूर भगाता है फालसा, जानें इसके लाभकारी गुण
x
लाइफस्टाइल: इसके मिलने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे कई गुण पाएं जाते है।
कई बड़ी बीमारियों को दूर भगाता है फालसा, जानें इसके लाभकारी गुण
प्रकृति ने हमें कई ऐसी चीजें तोहफे में दी है जिन्हें या तो हम नजरंदाज करते है या फिर हमें मालूम नहीं होती है। वैसे ही एक ऐसा फल है, जिसके गुणों के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
यह फल न सिर्फ खाने में टेस्टी होता है बल्कि औषधिय गुणों से भी भरपूर होता है। हम यहां बात कर रहे है फालसे (Faalse) की। जो खाने में खट्टा मीठा होता लेकिन इसमें कई पोषक तत्व भी शामिल मिलते है।
इसके मिलने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम, फॉस्फोरस, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और आयरन जैसे कई गुण पाएं जाते है।
आइए, आपको बताते हैं इसके सेवन से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
फालसा खाने के क्या है लाभ
जो डायबिटीज के मरीज है उनके लिए फालसा फल काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें लो ग्लिसमिक इंडेक्स होता है, इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है। इसके अलावा इसमें पॉलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट होता है जो डायबिटीज मरीजों के लिए लाभदायक होता है।
फालसा में पानी की ज्यादा मात्रा होने से गर्मियों में इसका सेवन करने से खूब फायदा मिलता है। ये शरीर की गर्मी को कम करता है और ठंडा रखता है।
इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा होने से हड्डियों को मजबूती मिलती है।
इस फल में मौजूद एंटी इंफ्लेमेटरी गुण हड्डियों में होने वाले ज्यादा दर्द को कम करने में फायदेमंद होता है ।
इतना ही फालसे में एंटीऑक्सीडेंट की मौजूदगी होने से हमारे शरीर में यह एंटी कैंसर एजेंट का काम करता है। जो ब्रेस्ट और लीवर कैंसर से हमारे शरीर का बचाव करता है।
अगर आपको सांस लेने से संबंधित कोई परेशानी है तो भी आपके बहुत काम आ सकता है। इसके जूस का सेवन करने से अस्थमा जैसे रोग में फायदा मिलता है।
वहीं हमारे दिल से संबंधित कोई भी बीमारी होती है तो इससे लड़ने के लिए काफी कामगार साबित होता है।
इसके अलावा इस फ्रूट में आयरन भी मिलता है। जिसके सेवन करने से एनीमिया के इलाज में मदद मिल सकती है।
यह आपके शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में मदद करता है।
Next Story