लाइफ स्टाइल

खत्म हो गया है पालतू जानवर का खाना, तो किचन में रखें इन चीजों को करें सर्व

SANTOSI TANDI
13 Jun 2023 7:15 AM GMT
खत्म हो गया है पालतू जानवर का खाना, तो किचन में रखें इन चीजों को करें सर्व
x
खत्म हो गया है पालतू जानवर का खाना,
आज के समय में सभी बहुत से घरों में कुत्ते और बिल्ली को बहुत ही प्यार से पाला जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुत्ते और बिल्ली के खानपान और रहन-सहन का तौर तरीका इंसानों से अलग होता है, इसलिए बहुत से लोग अपने कुत्ते और बिल्ली जैसे पेट एनिमल को पालने के लिए वही तौर तरीका अपनाते हैं, जो उनके सेहत के लिए ठीक हो। इसके अलावा ऐसा कई बार होता है कि घरों में कुत्ते और बिल्ली को खिलाए जाने वाला खाना खत्म हो जाता है। उनके लिए पोषण युक्त भोजन अलग आता है, ऐसे में आप यदि बाजार जा कर उनके लिए भोजन लाने में सक्षम नहीं है या बाजार नहीं जा पा रहे हैं, तो आप घर पर रखे इन चीजों से भी उनका पेट भर सकते हैं। ऐसी बहुत सी चीजें हैं जिससे उनका पेट भरा जा सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
अपने घर के पालतू जानवर को आप ये भोजन भी खिला सकते हैं-
अंडा
आप अपने पालतू जानवर को उनके भोजन के अलावा अंडा और अंडा से बने डिशेज खिला सकते हैं। कुत्ते को आप साधारण अंडा के अलावा उबला हुआ अंडा भी खाने को दे सकते हैं। उनके सेहत के लिए अंडा फायदेमंद हो सकता है।
मांस
कुत्तों के लिए फ्रेश मांस और मांस से बने साधारण डिश अच्छे माने गए हैं। मांस के सेवन से उन्हें ताकत और पोषण दोनों मिलती है। चुकिं कुत्ता एक मांसाहारी जीव है तो आप उन्हें मांस जरूर खिलाएं। मांस में आप मीट, बीफ या चिकन खिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: इंसानों और डॉग्स का खास रिश्ता दिखाते हैं ये वायरल वीडियोज
फल
बहुत से कुत्तों को फल खाना खूब पसंद होता है। पालतू कुत्ते और बिल्लियों के कोई न कोई फेवरेट फ्रूट होते हैं जिसे देखकर वे टूट पड़ते हैं। आप अपने कुत्तों को फल खिला सकते हैं। शुरुआत में उन्हें सभी फल खिलाएं और देखें कि वे कौन से फल को खाना पसंद कर रहे हैं।
सब्जी
कुत्ते को बचपन से ही फल और सब्जी खिलाएं ताकि बड़े होने पर वे इसे खाने में नखरे न करें। कई सारे ऐसे सब्जी होते हैं जिसे वे बेहद ही आसानी से खा सकते हैं, जैसे टमाटर, खीरा ( ये 7 फायदे देता है खीरे का जूस) और गाजर का सेवन कर सकते हैं।
डेयरी प्रोडक्ट
अपने कुत्तों को आप डेयरी प्रोडक्ट जैसे दूध, दही और पनीर भी कभी-कभी खिला सकते हैं। कुत्तों को डेयरी पसंद खाने में खूब पसंद आता है, वो इसे देखते ही झपट पड़ते हैं।
साधारण भोजन
foods can eat human as well as pet animals
कुत्तों को चावल, दाल और रोटी भी खिलाएं। यदि कुत्ते का भोजन घर पर नहीं है तो आप उन्हें अपने लिए बनाया हुआ चावल, दाल और रोटी भी खिला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: घर में इन 6 जानवरों को पालना खोल सकता है आपकी सुनहरी किस्मत
कुत्तों को उनके भोजन के अलावा आप जो चीज खाते पीते हैं वह भी खिलाएं। बचपन से यदि उन्हें मानव खाद्य पदार्थों का स्वाद पता रहेगा तो वे आसानी से बाद में खा पाएंगे। यह लेख पसंद आया हो, तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही आर्टिकल पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Next Story