लाइफ स्टाइल

Life Style : बारिश के मौसम में पालतू जानवरों को भी होती है एक्स्ट्रा

Kavita2
8 July 2024 5:32 AM GMT
Life Style : बारिश के मौसम में पालतू जानवरों को भी होती है एक्स्ट्रा
x
Life Style लाइफ स्टाइल : मानसून के सीजन में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। जो न सिर्फ हम इंसानों के लिए खतरनाक हो सकता है, बल्कि हमारे पेट्स के लिए भी। इस मौसम में वायरस, बैक्टीरिया एक्टिव हो जाते हैं। ऐसे में आपको अपना ख्याल रखने के साथ-साथ अपने पेट्स का भी ख्याल रखना होता है। जिसके लिए इन छोटी-छोटी बातों पर गौर करना है जरूरी।
1. खुले में रखा हुआ पानी न दें do not give water kept in the open
अपने डॉग या कैट को मानसून में खुला रखा हुआ पानी न दें। जब भी उन्हें पानी देना हो, बर्तन में रखा पुराना पानी फेंक कर उसे अच्छे से साफ कर ताजा पानी भरें। ज्यादा देर रखे हुे पानी में बैक्टीरिया पनप सकते हैं, जो उन्हें बीमार कर सकते हैं।
मानसून में अपने डॉग को हेल्दी रखने के लिए नॉर्मल या ठंडा पानी न दें, बल्कि गुनगुना पानी दें। डॉग्स की इम्युनिटी कमजोर होती है, जिस वजह से गंदा या ठंडा पानी उन्हें जल्द बीमार कर सकता है, लेकिन गुनगुना पानी काफी हद तक उन्हें इन खतरों से बचा सकता है। कई बार डॉग्स या कैट्स को दस्त की भी समस्या हो जाती है, तो इसमें भी गुनगुना पानी पिलाने से उन्हें आराम मिलता है।
3. खाना खिलाने के बाद वॉक करवाएं
खाना खाने के बाद वॉक करने की आदत आपको तो हेल्दी रखती ही है, साथ ही अपने पालतू जानवरों की हेल्थ के लिए भी अच्छी होती है। इससे उनकी बॉडी एक्टिव रहती है और साथ ही उनका मोटापा भी नहीं बढ़ता।
4. गीले पत्तों के ढेर या घास से दूर रखें
अपने डॉग को मानसून में गीली घास, कूड़े के ढेर से दूर रखें, क्योंकि इनमें मच्छर और कई छोटे- छोटे जहरीले कीड़े हो सकते हैं। जो आपके पेट्स के शरीर पर चिपकर सकते हैं और उन्हें बीमार कर सकते हैं। कई बार इनसे पेट्स कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं।
Next Story