लाइफ स्टाइल

पीरियड्स टाइम ये गलती बढ़ा सकती है आपकी परेशानी

Ritisha Jaiswal
29 July 2021 9:55 AM GMT
पीरियड्स टाइम ये गलती बढ़ा सकती है आपकी परेशानी
x
कई महिलाओं को पीरियड्स दौरान पेट में असहनीय दर्द, कमजोरी आदि का सामना करना पड़ता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | कई महिलाओं को पीरियड्स दौरान पेट में असहनीय दर्द, कमजोरी आदि का सामना करना पड़ता है। असल में, इस दौरान शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में डाइट का ध्यान रखने पर यह समस्या बढ़ जाती है। चलिए आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिसे पीरियड्स के दिनों में खाने से बचना चाहिए।

- कैफीन से रखें परहेंज
एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस दौरान कैफीन के अधिक सेवन से बचना चाहिए। इसके सेवन से पेट में दर्द, गैस, एसिडिटी आदि की समस्या झएलनी पड़ सकती है। इसकी जगह पर आप दिन में 1-2 बार हर्बल व ऑर्गेनिक चाय का सेवन कर सकती है। इससे पेट दर्द व अन्य संबंधी समस्याएं दूर होने के साथ इम्यूनिटी बढ़ने में मदद मिलती है।
- अल्कोहल से बनाएं दूरी
पीरियड्स के दिनों में अल्कोहल या किसी भी नशीली चीज का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। नहीं तो पेट का निचला हिस्सा फूलने की परेशानी हो सकती है।
- ना खाएं चॉकलेट
वैसे तो पीरियड्स के दिनों में पेट दर्द की समस्या से बचने के लिए चॉकलेट खाने की सलाह दी जाती है। इससे पेट दर्द की समस्या से आराम मिलने के साथ मूड सही होने में मदद मिलती है। मगर इसमें भी कैफीन पाई जाती है। ऐसे में इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से मांसपेशियों में सिकुड़न आ सकती है। इसके कारण पेट में दर्द व अन्य परेशानियां झेलनी पड़ सकती है। इसलिए इसे 1-2 टुकड़े से अधिक खाने से बचें।
- नमकीन और अचार खाने से बचें
पीरियड्स के दौरान अधिक मात्रा में नमकीन व खट्टी चीजें खाने से बचना चाहिए। इनमें अधिक मात्रा में सोडियम होता है। इसके कारण इनसे सेवन से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी आदि समस्याएं हो सकती है। ऐसे में इस दौरान नमकीन, केला, संतरा, मौसमी, नींबू आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा इस समय ठंडे की जगह पर गुनगुना या ताजे पानी का सेवन करना चाहिए। इससे पेट दर्द से आराम मिलता है। इसकी जगह पर आप छोटी-मोटी भूख लगने पर सूखे मेवे, फल आदि का सेवन कर सकती है।
- जंक फूड या पैकेट फूड ना खाएं
पीरियड्स के दौरान शरीर में कमजोरी,थकान व दर्द महसूस होता है। इसलिए इस समय शरीर को पोषक तत्वों की जरूरत होती है। ऐसे में इस दौरान जंक, ऑयली व पैकेड फूड खाने से बचना चाहिए। ये सभी चीजें अनहैल्दी होने से आपकी समस्या और बढ़ाने का काम करती है। ऐसे में उन चीजों का सेवन करें जो जल्दी से पच जाए


Ritisha Jaiswal

Ritisha Jaiswal

    Next Story