- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Couples के लिए परफेक्ट...
Couples के लिए परफेक्ट छुट्टियां: ये 10 जगहें बना रहीं खास पहचान

लाइफ स्टाइल:10 हनीमून डेस्टिनेशन: नए शादीशुदा कपल्स की टॉप ट्रैवल पसंद में शामिल है | शादी के बाद हनीमून हर नए जोड़े के जीवन का सबसे खास पल माना जाता है। इस समय कपल्स अपनी पसंद के अनुसार यात्रा की योजना बनाते हैं। कुछ लोगों को पहाड़ों की शांति पसंद होती है, तो कुछ समुद्र की लहरों के बीच रोमांस करना पसंद करते हैं। वहीं कई कपल्स लग्जरी और इंटरनेशनल ट्रिप को भी प्राथमिकता देते हैं। इसी वजह से कुछ खास डेस्टिनेशन हमेशा हनीमून कपल्स की टॉप लिस्ट में शामिल रहते हैं।
मालदीव को हनीमून के लिए सबसे लोकप्रिय इंटरनेशनल डेस्टिनेशन में से एक माना जाता है। यहां के लग्जरी रिसॉर्ट और साफ नीला समुद्र कपल्स को खास अनुभव देते हैं। भारत में मनाली भी एक प्रमुख हनीमून स्पॉट है, जहां बर्फ से ढके पहाड़ रोमांटिक माहौल बनाते हैं। कश्मीर को धरती का स्वर्ग कहा जाता है और यह जगह अपनी खूबसूरती के कारण कपल्स की पहली पसंद रहती है। अंडमान द्वीप शांत समुद्र तट और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है, जहां भीड़-भाड़ कम होती है। उदयपुर को झीलों का शहर कहा जाता है, जहां महल और झीलें रोमांटिक अनुभव देती हैं। बाली (इंडोनेशिया) एडवेंचर और मौज-मस्ती पसंद करने वाले कपल्स के लिए शानदार जगह है। गोवा लंबे समय से हनीमून कपल्स की पसंदीदा जगह रही है, जहां बीच और नाइटलाइफ दोनों का आनंद मिलता है। सिक्किम नॉर्थ ईस्ट का खूबसूरत राज्य है, जो एडवेंचर और प्राकृतिक नजारों के लिए जाना जाता है। केरल का मुन्नार हरियाली और शांत वातावरण के कारण कपल्स को आकर्षित करता है। वहीं थाईलैंड एक किफायती इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है, जिसे बजट ट्रैवलर्स भी पसंद करते हैं।मनाली शादी अगर सर्दियों में हुई है तो बजट में हनीमून के लिए मनाली बेस्ट प्लेस है। बर्फ की चादर से घिरे नजारों के साथ पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करना हर न्यू कपल्स का सपना होता है। तो ज्यादातर लो बजट वाले कपल्स मनाली आना पसंद करते हैं। इन सभी जगहों की खासियत यही है कि यहां कपल्स अपने जीवन की नई शुरुआत को यादगार बना सकते हैं।





