लाइफ स्टाइल

Perfect Eye Liner: परफेक्ट आई लाइनर पाने के लिए आजमाए ये टिप्स

Ritik Patel
30 Jun 2024 9:13 AM GMT
Perfect Eye Liner: परफेक्ट आई लाइनर पाने के लिए आजमाए ये टिप्स
x

demo image 

lifestyle: अपनी आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए हर लड़की आईलाइनर का प्रयोग करती हैं। यदि आई लाइनर सही तरीके से नही लगाया गया तो यह आपकी आखों को खूबसूरत बनाने के स्थान पर उसे और खराब कर देता है। तो आइये जानते है की किस प्रकार से आई लाइनर को आखो पर लगा कर उन्हें और भी ख़ूबसूरत बना सकते है।
1. यदिआपकी त्वचा ऑयली है तो सबसे पहले अपने चेहरे पर मौजूद तेल को किसी टिशु पेपर tissue paper की मदद से साफ करले। क्योकि अगर आपकी आंखो के आस पास तेल रहा तो आपका आईलाइनर फैल सकता हैं।
2. जब भी आप आईलाइनर लगाएं तो पहले एक बार एक परत आखो पर लागए ,उसके बाद दुसरी परत लगाएं। अगर आप इस तरह से आईलाइनर लगाती है तो ये आपकी आंखों पर सही से लग भी जाएगा और आप अपनी पसंद के अनुसार मोटा या फिर पतला आईलाइनर लगा सकती हैं।
3.अपनी आंखो को खूबसूरत बनाने के लिए आप मसकारे का भी प्रयोग कर सकते हैं। लेकिन मसकारे का प्रयोग आईलाइनर को लगाने के बाद ही करें। इससे आपकी आंखे और भी खूबसूरत लगेगी।
4. अगर आपका आईलाइनर लगाते समय फैल जाए तो उसे ईयर बर्ड की सहायता से आसानी से साफ़ कर सकते है।
5. हमेशा आई लाइनर आँख खोल कर लगाना चाहिए। आँखे बन्द करके आई लाइनर लगाने से वो बोहत भद्दा लगता है और आँख
पर फेल भी जाता है।
Next Story