लाइफ स्टाइल

अस्थमा के मरीजों के लिए हैं वरदान पीपल के पत्ते, जानिए कैसे

Triveni
17 Jan 2021 12:53 PM GMT
अस्थमा के मरीजों के लिए हैं वरदान पीपल के पत्ते, जानिए कैसे
x
सनातन धर्म में पीपल पेड़ का विशेष महत्व है। लोग पीपल पेड़ की पूजा-उपासना करते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सनातन धर्म में पीपल पेड़ का विशेष महत्व है। लोग पीपल पेड़ की पूजा-उपासना करते हैं। खासकर शनिवार के दिन पीपल पेड़ को जल अर्पित करने का विधान है। ऐसी मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल पेड़ की पूजा करने से शनि दोष समाप्त होता है। विज्ञान की मानें तो पीपल एक ऐसा वृक्ष है जो 24 घंटे आक्सीजन छोड़ता है। पीपल पेड़ के समीप बैठने अथवा खड़े रहने से व्यक्ति के कई कष्ट दूर हो जाते हैं। पीपल पेड़ के फल, फूल, तने और जड़ सभी उपयोगी होते हैं। आयुर्वेद में पीपल के पत्तों को दवा की तरह इस्तेमाल किया जाता है। आधुनिक समय में चिकित्सा विज्ञान भी कई बीमारियों में पीपल के पत्तों का यूज़ करते हैं। खासकर अस्थमा के मरीजों के लिए पीपल के पत्ते किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए, इसके फायदे जानते हैं-छपी एक शोध में पीपल पत्तों के फायदे के बारे में विस्तार से बताया गया है। यह एक दो नहीं बल्कि कई बीमारियों को दूर करने में सक्षम है। आयुर्वेद में पीपल के पत्तों को नीम के पत्तों को समतुल्य माना जाता है।

अस्थमा में फायदेमंद
अस्थमा के मरीजों के लिए पीपल के पत्ते गुणकारी माने जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस के गुण पाए जाते हैं। इसके पत्तों को चबाने से न केवल तनाव से छुटकारा मिलता है, बल्कि मुंह से संबंधित सभी परेशानियों से निजात मिलता है। विशेषज्ञ अस्थमा के मरीजों को पीपल के पत्तों को पीसकर दूध में मिलाकर सेवन करने की सलाह देते हैं। इससे अस्थमा में राहत मिल सकता है।
पेट संबंधी विकारों के लिए भी लाभकारी
अगर आप कब्ज, बदहजमी अथवा गैस की समस्या से परेशान हैं, तो पीपल के पत्तों को अच्छी तरह से पीसकर सेवन करें। इससे पेट संबंधी विकारों से निजात मिलता है। हालांकि, इसके सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। इसके अलावा पीपल के पत्ते डायबिटीज, मिर्गी, कैंसर, सूजन, उच्च रक्तचाप और संक्रामक विकार में फायदेमंद होते हैं।
डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।


Next Story