- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- इस मूलांक के लोग 'छुपे...
लाइफ स्टाइल
इस मूलांक के लोग 'छुपे रुस्तम, दिल के राज जानना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन
SHIDDHANT
7 Dec 2025 9:24 PM IST

x
Delhi दिल्ली। कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनके व्यक्तित्व में एक अलग ही गहराई और रहस्य होता है। उनके दिल में छुपे राज को जानना बहुत मुश्किल है। वे आपके साथ कैसे भी रहें, लेकिन वे आपके बारे में असल में क्या सोचते हैं यह जान पाना नामुमकिन है। हम बात कर रहे हैं मूलांक 8 के जातकों की। अंक शास्त्र के अनुसार, जिनका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 8 होता है। इन लोगों को देखकर कोई सोच भी नहीं सकता कि इनके अंदर कितने छिपे हुए गुण हैं। इन्हें लोग अक्सर गंभीर और सीरियस मानते हैं, लेकिन असल में ये दूसरों से थोड़ा अलग होते हैं।
मूलांक 8 वाले लोग ज्यादातर इंट्रोवर्ट यानी अंतर्मुखी स्वभाव के होते हैं। इन्हें भीड़-भाड़ पसंद नहीं होती और न ही अनावश्यक बातचीत में समय बिताना इन्हें भाता है। ये लोग अपने लिए समय निकालना पसंद करते हैं और अकेले रहकर अपने विचारों और भावनाओं को समझने में विश्वास रखते हैं। अपने दिल के गहरे और निजी राज इन्हीं के अंदर सुरक्षित रहते हैं।
इनका स्वभाव बहुत गंभीर और निश्चयी होता है। ये हमेशा अपने लक्ष्य के प्रति सच्चे और प्रतिबद्ध रहते हैं। मेहनत करने से कभी पीछे नहीं हटते, चाहे सफलता देर से मिले। एक बार जो ठान लें, उसे पूरा करके ही मानते हैं। यही दृढ़ निश्चय इन्हें जीवन में मजबूत बनाता है और इसी वजह से ये लोग अक्सर दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनते हैं।
मूलांक 8 वाले लोग दूसरों के सामने अपनी भावनाएं व्यक्त करना मुश्किल मानते हैं। ये अपने दिल की बात आसानी से नहीं बताते और जो विचार और फीलिंग्स इनके मन में होती हैं, वे अक्सर इनके भीतर ही रहती हैं। लेकिन जिनसे ये घुल-मिल जाते हैं, उनके सामने ये अपने दिल की बातें खुलकर रख सकते हैं। ये जीवन में कठिनाइयों और चुनौतियों का सामना धैर्य और समझदारी से करते हैं। मुश्किल समय में भी ये हिम्मत नहीं हारते और अपने रास्ते पर डटे रहते हैं। यही कारण है कि इनके आसपास के लोग अक्सर इनसे राय लेना पसंद करते हैं।
Tagsमूलांक 8अंक शास्त्रइंट्रोवर्ट स्वभावदृढ़ निश्चयआत्मविश्वासप्रेरणा स्रोतगुप्त गुणगंभीर व्यक्तित्वभावनाओं का नियंत्रणकठिनाइयों का सामनाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





