लाइफ स्टाइल

लड़कियों के इस नाम को खूब पसंद करते है लोग, देखें लिस्ट

Kunti Dhruw
5 March 2021 4:22 PM GMT
लड़कियों के इस नाम को खूब पसंद करते है लोग, देखें लिस्ट
x
साल 2000 की शुरुआत से ही बच्‍चों के नाम रखने के ट्रेंड में बदलाव आने लगा.

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: साल 2000 की शुरुआत से ही बच्‍चों के नाम रखने के ट्रेंड में बदलाव आने लगा था और काफी हद तक इसका श्रेय सोशल मीडिया को जाता है। अब पेरेंट्स अपने बच्‍चे का नाम रखने के लिए इंटरनेट की मदद लेने लगे थे। ऐसे में कुछ विदेशी नामों की मदद से लोगों ने अपने बच्‍चों देसी नाम देने की शुरुआत की। यहां हम आपको कुछ ऐसे ही बेबी नेम्‍स के बारे में बता रहे हैं जो पिछले 10 सालों में काफी पसंद किए गए हैं।

बेबी गर्ल नेम्स हिन्दू मॉडर्न
अमायरा : इस नाम का मतलब प्‍यारी राजकुमारी होता है। यह ग्रीक नाम है जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं।
आर्या : इसका अर्थ होता है बुद्धिमान या महान और यह एक संस्‍कृत नाम है। आज भी पेरेंट्स अपनी बेटी को आर्या नाम देते हैं।
आशी : लड़कियों का यह नाम भी बहुत प्‍यारा है और इसका मतलब है खूबसूरत मुस्‍कान है। अपनी बेटी को यह नाम देकर आप उसके चेहरे पर हमेशा मु‍स्‍कान बिखेर सकते हैं।
अनिका : यह मां दुर्गा का नाम है और इसकी उत्‍पत्ति संस्‍कृत भाषा से हुई है। हाल ही में विराट कोहली ने भी अपनी बेटी को मां दुर्गा का वामिका नाम दिया है। आप भी उनकी तरह अपनी बेटी को अनिका नाम दे सकते हैं।
​लड़कियों के नाम की लिस्ट हिंदी में
आहना : सूर्य की पहली किरण को आहना कहते हैं। यह एक भारतीय नाम है। कहते हैं कि नाम का असर बच्‍चे के स्‍वभाव और जीवन पर भी दिखाई देता है। इसलिए यह नाम रखने से आपकी बेटी की जिंदगी में सूर्य की पहली किरण से खुशियां बिखर जाएंगी।
आरोही : इस नाम का मतलब एक म्‍यूजिकल नोट होता है। यह एक संस्‍कृत नाम है जिसका अर्थ संगीत से जुड़ा है। आप अपनी बेटी को यह सुंदर नाम दे सकते हैं।
अदिति : जिसकी कोई सीमा ना हो, उसे अदिति कहते हैं। अदिति एक संस्‍कृत नाम है और पिछले एक दशक में अदिति नाम बहुत लड़कियों का रखा गया है।
​लड़कियों के नाम हिंदी में अर्थ सहित
इसके अलावा पिछले एक दशक में ये नाम भी बहुत पसंद किए गए हैं :
दीया : इसका मतलब रोशनी देने वाला होता है। यह एक हिंदी नाम है।
फातिमा : यह अरबी नाम है जिसका मतलब मनोरम और लुभावना होता है।
इनाया : ईश्‍वर के तोहफे को इनाया कहते हैं और यह एक अरबी नाम है।
जाह्वी : जाे जीवन की तरह कीमती हो, उसे जाह्वी कहते हैं। यह एक हिंदू नाम है।
काव्‍या : कविता को काव्‍या भी कहते हैं और यह एक संस्‍कृत नाम है।
हिन्दू लड़कियों के नाम हिंदी में
मीरा : समुद्र और सागर को मीरा कहते हैं। भगवान कृष्‍ण की परम भक्‍त का नाम भी मीरा था। मीरा एक संस्‍कृत नाम है।
नव्‍या : नई, नवीन और ताजा को नव्‍या कहते हैं और यह भी एक संस्‍कृत नाम है।
नैना : आंखों और नयनों का मतलब नैना होता है। यह एक हिंदू नाम है।
श्रेया : भाग्‍य और किस्‍मत को श्रेया कहते है। श्रेया एक हिंदू नाम है।
सारा : राजकुमारी को सारा कहते हैं और यह एक हिब्रू नाम है।
समायरा : इस नाम का अर्थ अद्भुत होता है और यह एक अरबी नाम है।


Next Story