- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- थर्ड जेंडर के अंदर आने...
लाइफ स्टाइल
थर्ड जेंडर के अंदर आने वाले लोगों को हो सकती हैं ये समस्याएं
Tara Tandi
1 July 2023 1:33 PM GMT

x
हमारे समाज में लैंगिक पहचान को आमतौर पर महिला और पुरुष में ही बांटा जाता है। लेकिन थर्ड जेंडर भी अपनी पहचान रखता है। हालांकि, आमतौर पर थर्ड जेंडर के लोगों को अलग, हटके, अबनॉर्मल कहकर बुलाया जाता है पर असल में यह गलत है। 2014 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रांसजेंडर कम्यूनिटी के लोगों की पहचान, थर्ड जेंडर के तौर पर बताई। जून को प्राइड मंथ के तौर पर मनाया जाता है।
आज के वक्त में भी थर्ड जेंडर को वो पहचान नहीं मिल पाई है, जिसके वे हकदार हैं। थर्ड जेंडर के लोगों को कई हेल्थ इश्यूज भी हो सकते हैं, जिसके बारे में ज्यादा बात नहीं की जाती है। इस बारे में हमने डॉक्टर चेतना जैन, डायरेक्टर, प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग, क्लाउडनाइन ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स, गुरुग्राम से बात की। आइए जानते हैं।
थर्ड जेंडर में होने वाले हेल्थ इश्यूज
महिला या पुरुष स्यूडोहर्मैफ्रोडाइट्स (pseudohermaphrodites) थर्ड जेंडर में आते हैं। इन्हें सेक्स करने से पहले डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए। कई मामलों में, डॉक्टर यह भी बताते हैं कि क्या बच्चे के पेट में टेस्टिस हैं या वे नीचे आ गए हैं।
डॉक्टर जैन ने बताया कि क्योंकि पेट का तापमान अधिक होता है। इसलिए अगर यह एक या दो साल तक टेस्टिस, पेट में रहती है तो यह इनफर्टाइल हो सकती हैं।
ऐसे मामलों में, ज्यादातर एक्सपर्ट टेस्टीज को नीचे लाने के लिए सर्जरी की सलाह देंगे। ट्रांसजेंडर लोगों को अधिक समझने के लिए, डॉक्टर जैन ने बताया कि फुली-फंक्शन पेनिस को बनाने की जगह, टेस्टीज को हटाकर वजाइना को बनाना आसान होता है।
जब कोई ट्रांसजेंडर फीमेल बनने के लिए सर्जरी करवाता है, तो वे बेबी कैरी कर सकते हैं। अगर उनके यूट्रस नहीं है, तो व्यक्ति आईवीएफ की मदद ले सकता है और सरोगेसी के जरिए बच्चे को जन्म दे सकता है।
जननांग अस्पष्टता या जननांग दोषों से जुड़े हेल्थ कंसर्न में हार्ट और हेल्थ की परेशानियां बहुत कॉमन है। इसलिए, अगर किसी बच्चे में जननांग अस्पष्टता है तो उसके लिए पूरी बॉडी का हेल्थ चेकअप करवाना जरूरी है।
यह भी पढ़ें- ट्रांसजेंडर्स को टीनएज में परेशान कर सकती हैं ये समस्याएं
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Tara Tandi
Next Story